फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cows roaming fearlessly on the streets became enemies of their lives

Hathras News: सड़कों पर बेखौफ घूम रहे गोवंश बने जान के दुश्मन

Sat, 12 Aug 2023 11:57 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 12 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cows roaming fearlessly on the streets became enemies of their lives
आगरा रोड पर सड़क पर विचरण करते छुट्टा गोवंश।  संवाद - फोटो : samvad
जिले में निराश्रित गोवंश को गोशालाओं में पहुंचाने के लिए शासन और प्रशासन के स्तर से कई बार आदेश जारी किए गए हैं, लेकिन यह आदेश कागजों तक ही सिमटकर रह गए हैं। निराश्रित गोवंश आज भी सड़कों पर विचरण करते नजर आ रहे हैं। यह गोवंश किसान, राहगीर और वाहन चालकों की जान के दुश्मन बने हुए हैं।
विज्ञापन





पूर्व में डीएम ने सभी नगर निकायों व ब्लॉकों के अधिकारियों से इस आशय का प्रमाणपत्र मांगा था कि उनके क्षेत्र में कोई भी निराश्रित गोवंश नहीं घूम रहा है और सभी को गो आश्रय स्थल पहुंचा दिया गया है, लेकिन यह आदेश हवा में उड़ गए।
विज्ञापन




जिले में शहर से लेकर देहात तक तमाम गो आश्रय स्थलों का संचालन किया जा रहा है। इसके बावजूद निराश्रित गोवंश सड़कों पर घूमते दिखाई दे रहे हैं। कई लोगाें की जान जाने के बावजूद अभी तक प्रशासन की आंखें नहीं खुली हैं। किसान अपनी जान को जोखिम में डालकर खेतों की निराश्रित गोवंशों से रखवाली करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







इन इलाकों में रहता है निराश्रित गोवंश का कब्जा
हाथरस में मंडी समिति के मुख्य द्वार के निकट, लेबर कॉलोनी, अलीगढ़ रोड, तमना गढ़ी, मथुरा रोड पर मधुगढ़ी के निकट, आगरा रोड पर गिजरौली के निकट, नगला भूस चौराहे, मेंडू फाटक के निकट, शहर के बीचो-ंबीच नयागंज चौराहा, जलेसर रोड सीवेज फॉर्म के निकट, सादाबाद में हाथरस रोड पर नगला कोड़ा वाली सड़क के निकट, जवाहर गढ़ के समीप, बढ़ार चौराहे के निकट, सासनी में मंडी के निकट, बस स्टैंड, सिकंदराराऊ में कासगंज रोड सहित कई इलाकों में इन निराश्रित गोवशों का कब्जा बरकरार बना रहता है।




केस 1 - 12 अप्रैल 2023

सादाबाद के मुरसान रोड पर निराश्रित गोवंश से टकराकर एक कार नाले में जा घुसी थी। कार में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाने पर चिकित्सकों ने एक युवक शिवम को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल अर्पित अग्रवाल तथा अमित को बागला जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।






केस 2 - 14 जून 2023

सहपऊ के ग्राम नगला कली में एक युवक को छुट्टा सांड़ ने पटक-पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायल विनोद कुमार की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।







केस 3 - 8 दिसंबर 2022

सासनी के निकट सांड़ की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार कोतवाली सदर में तैनात जनपद इटावा निवासी मुख्य आरक्षी राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलावस्था में राजकुमार को अलीगढ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।






केस 4 - 2 दिसंबर 2022

सिकंदराराऊ रोड पर ग्राम बस्तोई के निकट एक टेंपो निराश्रित गोवंश को बचाने के चक्कर में ट्रक से भिड़कर पलट गया था। इससे टेंपो में सवार चार में से दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल हो गए थे। घायलों को जिला बागला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।






जिले में संचालित गोशाला -- 34
गोशालाओं में संरक्षित गोवंश -- 10711




अभी तक किसी भी नगर निकाय व ब्लॉक के माध्यम से क्षेत्र के सभी गोवंश को गोशाला में पहुंचाने संबंधी प्रमाणपत्र नहीं दिया गया है। गोवंशों को संरक्षित करने के लिए प्रयास जारी हैं।
-मदनपाल सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed