फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cow smugglers attacked police, police freed 30 cows

गो तस्करों ने पुलिस पर किया हमला, पुलिस ने 30 गायें मुक्त कराई

Sun, 30 Oct 2022 01:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Cow smugglers attacked police, police freed 30 cows
कंटेनर जिसमें भर कर गायें ले जाई जा रही थीं। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

एटा रोड पर शुक्रवार की रात पुलिस ने एक कंटेनर से 30 गायों को मुक्त कराया। इस दौरान गो तस्करों ने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाकर कुचलने का प्रयास भी किया। तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए पुलिस टीम पर हमला करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात गो तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात कस्बा चौकी प्रभारी अब्हादुल हाशिम बस स्टेंड पर थे। उन्हें सूचना मिली कि एक कंटेनर में गायें भर कर एटा की तरफ ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस दल एटा रोड स्थित जगदंबा होटल पर डट गया। जैसे ही कंटेनर वहां पहुंचा पुलिस पार्टी ने रोकने के लिए टॉर्च दिखाई।
विज्ञापन

सामने पुलिस को देख कर कंटनेर चालक ने गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस जीप लेकर कंटेनर के पीछे लग गई। कुछ दूर जाने के बाद अंधेरे का लाभ उठा चालक पुलिस पर फायर करते हुए भाग गया। पुलिस ने कंटेनर का दरवाजा खोला तो उसमें 30 गायें भरी थी। गायों को रात में ही महामई सलावतनगर की गोशाला में भेज दिया गया। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि गो तस्कर अलग से गाड़ी लेकर गाय ले जा रही वाहन के पीछे पीछे चलते हैं। अगर पुलिसकर्मी कम हो तो ये फायरिंग कर भाग जाते हैं। पर्याप्त पुलिस बल देख कर ये लोग खिसक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed