{"_id":"64121baaf804ef73a302d0f7","slug":"cow-dung-paint-will-shine-on-the-walls-of-government-schools-hathras-news-c-2-1-67406-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गोबर के पेंट से चमकेंगी सरकारी स्कूलों की दीवारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गोबर के पेंट से चमकेंगी सरकारी स्कूलों की दीवारें
Thu, 16 Mar 2023 12:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
जिले में गोबर से पेंट बनाने की निर्माण ईकाई जल्द शुरू की जाएगी। यहां बने पेंट से सरकारी भवन, परिषदीय स्कूलों की दीवारें चमकाई जाएंगी। इसे लेकर एनआरएलएम के तहत कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
शासन के निर्देश पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूह की दीदियों को स्वरोजगार के तैयार किया जा रहा है। इसके लिए स्वयं सहायता समूहों के जरिए विभिन्न उत्पादों की निर्माण ईकाईयां शुरू कराई जा रही हैं। विगत में सासनी की पराग डेयरी में गोकाष्ठ बनाने की निर्माण ईकाई शुरू की गई है। अब गोशालाओं में गोबर से पेंट बनाने की निर्माण ईकाई लगाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। इस कार्ययोजना के तहत स्वयं सहायत समूह की दीदियां गोबर से पेंट बनाएंगी। इस निर्माण ईकाई में बनने वाले पेंट से जिले के सरकारी भवन, परिषदीय स्कूलों पर पेंट कराया जाएगा, जिससे कि पेंट की आपूर्ति आसानी से हो सके। स्वयं सहायता समूह का चयन शुरू कर दिया गया है। महिलाओं को प्रशिक्षण के लिए अन्य जनपदों में भेजा जाएगा, जिससे कि निर्माण कार्य के बारे में तकनीकी जानकारी मिल सके।
गोबर से पेंट निर्माण के लिए जल्द ही जिले में पहली निर्माण ईकाई शुरू की जाएगी। इसे लेकर कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। - रंजन कुमार, जिला समन्वयक, एनआरएलएम