फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   covid 19 guidline is following in district court

कोरोना से बचाव को लेकर न्यायायलय परिसर का रोजाना कराया जा रहा सैनिटाइजेशन

Tue, 02 Jun 2020 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
covid 19 guidline is following in district court
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

न्यायालय परिसर में कोविड-19 रोकथाम के सभी निर्देशों का हो रहा पालन हो रहा है। परिसर को रोजाना सैनिटाइज कराया जा रहा है। न्यूनतम स्टाफ से ही काम कराया जा रहा है। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेशानुसार वर्तमान में अग्रिम आदेश प्राप्त होने तक जनपद न्यायालय हाथरस का संचालन आवश्यक दिशा निर्देशों के अनुक्रम में किया जा रहा है। ये बातें सिविल जज (वरिष्ठ प्रभाग) व प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हाथरस ने कही।

उन्होंने बताया कि कि डीएम से मिली आख्या के मुताबिक हाथरस ग्रीन जोन में होने के कारण सभी न्यायालयों में दीवानी, फौजदारी के मामलों मामलों में साक्ष्य अभिलिखित करने को छोड़कर सभी वाद, त्वरित प्रकृति के प्रकरणों को वरीयता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि न्यायालयों से संबंधित सभी लंबित अन्य कार्य, अन्य प्रशासनिक कार्य व विचाराधीन बंदियों के संबंध में न्यायिक-रिमांड पूर्व की तरह वीडियो क्रांफेंसिंग की व्यवस्था के तहत ही किया जा रहा है। प्रात: साढ़े 10 से साढ़े चार बजे तक न्यायिक कार्य कर रहे है और कार्यालयों में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक कार्य हो रहा है। प्रति दिन न्यायालय परिसर का सैनिटाईजेशन कराया जा रहा है। केवल उन्हीं अधिवक्ताओं को प्रवेश की अनुमति होगी, जिनके प्रकरण सुनवाई हेतु नियत हैं। वादकारी का न्यायालय में प्रवेश निषिद्ध नहीं है, परन्तु संख्या नियंत्रित की जा रही है। प्रत्येक व्यक्ति को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही न्यायालय में प्रवेश मिलेगा। सभी को मास्क पहनना आवश्यक है। प्रत्येक कार्य दिवस में प्रात 10 बजे से सांय पांच बजे तक हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed