Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Court pronounced sentence under POCSO Act

Hathras Court: पॉक्सो एक्ट में कोर्ट ने सुनाई सजा, छेड़खानी के दोषी को तीन वर्ष का कारावास

Sat, 13 Dec 2025 02:15 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 13 Dec 2025 02:15 AM IST
सार

किशोरी भूसा लेने गई थी, तभी उसी गांव के आरोपी ने भूसे वाले कमरे में ही उसको बुरी नीयत से पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। मामले में आरोपी को दोषी करार दिया है।

विज्ञापन
Court pronounced sentence under POCSO Act
प्रतीकात्मक तस्वीर कोर्ट - फोटो : freepik

विस्तार

हाथरस के विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट चित्रा शर्मा के न्यायालय ने 14 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी करने के आरोपी को दोषी करार देते हुए तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी पर 13 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर दोषी को अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में कहा गया था कि उनकी 14 वर्षीय बेटी पांच सितंबर 2021 को दोपहर दो बजे भूसा लेने गई थी, तभी उसी गांव के मनोज ने भूसे वाले कमरे में ही उसको बुरी नीयत से पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। इसकी रिपोर्ट दर्ज हुई। विवेचना के दौरान वादी और पीडिता के बयान हुए। इसके बाद मुकदमे में धारा 452 भादवि बढ़ाई गई।
विज्ञापन


विवेचक ने आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट चित्रा शर्मा के न्यायालय में हुई। न्यायालय ने आरोपी मनोज को धारा 452 भादवि के अंतर्गत तीन वर्ष का कठोर कारावास व 3000 रुपये का अर्थदंड, धारा 8 पोक्सो के तहत तीन वर्ष का कठोर कारावास व 10,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed