फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Couple returning from fair falls into gorge; husband dies.

Hathras News: मेले से लौट रहे दंपती खाई में गिरे, पति की मौत

Wed, 07 Oct 2026 02:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 07 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Couple returning from fair falls into gorge; husband dies.
भूपेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : File Photo
मेंडू रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार देर रात करीब तीन बजे दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक सवार दंपति पुलिया की 10 फीट गहरी खाई में गिर गए। हादसे में पति भूपेंद्र (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी चंद्रावती गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


गांव सिकंदरपुर निवासी भूपेंद्र सोमवार को पत्नी चंद्रावती को मेला दिखाने हाथरस आए थे। मेले से लौटते समय दोनों को देर हो गई। मेंडू रेलवे फाटक के पास वे मुख्य सड़क से जैसे ही मेंडू कस्बे वाली सड़क पर आगे बढ़े तो दोनों बाइक लेकर रेलवे पुलिया की खाई में गिर गए। अंधेरा व सड़क किनारे झाड़ियां होने के कारण दोनों पुलिया दिखी नहीं।
विज्ञापन

नीचे सिर के बल गिरने से भूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी चंद्रावती गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद चंद्रावती बेहोश हो गईं। थोड़ी देर बाद होश आने पर उन्होंने मदद के लिए आवाज लगाई। तब राहगीरों को हादसे की जानकारी हुई। सुबह करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सिर की चोट व अत्यधिक खून बह जाने के कारण भूपेंद्र को बचाया नहीं जा सका। पत्नी को आगरा रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक भूपेंद्र मुरसान क्षेत्र के एक कोल्ड स्टोरेज में मशीन ऑपरेटर थे। वह अपने पीछे चार मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनमें तीन बेटी व एक बेटा है। सबसे छोटी पांच साल की बेटी है। सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक ने बताया कि हादसा बाइक पर संतलुन खोने के कारण हुआ। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed