फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   country progressing on the behalf of gandhi ideology

महात्मा गांधी की विचारधारा से तरक्की कर रहा देश

Sun, 31 Jan 2021 01:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
country progressing on the behalf of gandhi ideology
महात्मा गांधी के छविचित्र पर माल्यार्पण कर उनकी पुण्यतिथि मनाते मां रामवती महाविद्यालय के शिक्? - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में कई स्थानों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई और उनके बताए गए अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मधुगढ़ी स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस मोहन दीक्षित ने कहा कि आज ही के दिन नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिससे देश स्तब्ध रह गया था।
एनएसयूआई के प्रदेश सचिव आदित्य शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी की प्रेरणा और विचारधारा से यह देश इतना तरक्की कर रहा है। इस मौके पर अवधेश बख्शी, डॉ. मुकेश चंद्रा, अजीत गोस्वामी, प्रभाकर शर्मा, प्रभाशंकर शर्मा, शरद उपाध्याय नंदा, शशांक पचौरी, बद्री पहलवान, अंकित पाराशर, दिनेश दीक्षित आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

मां रामवती महाविद्यालय लहरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य हेमंत सिसौदिया ने महात्मा गांधी के छविचित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर प्रवक्ता डॉ. सुनीता उपाध्याय, गोपाल शर्मा, राकेश कुमार, ध्रुव शर्मा, पवन गोस्वामी, आकाश कुमार, आसिफ माली, श्याम माली आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed