{"_id":"66a57f03436f9c78c900b985","slug":"councilors-protested-against-the-formation-of-municipal-committees-hathras-news-c-56-1-sali1016-118009-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नगर पालिका की समितियों के गठन पर रार, सभासदों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नगर पालिका की समितियों के गठन पर रार, सभासदों ने किया विरोध
Sun, 28 Jul 2024 04:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sun, 28 Jul 2024 04:43 AM IST
सार
सभासदों नेआरोप लगाया है कि बिना चुनाव कराए इनका गठन किया गया है। यह नियम विरुद्ध है और पूरी तरह से गलत है। समिति के गठन से पहले सभी सभासदों को बताया जाता है। इसके बाद सभासदों की सहमति या चुनाव के माध्यम से समिति का गठन किया जाता है।
विज्ञापन
हाथरस नगर पालिका
- फोटो : संवाद
विस्तार
पालिका में नव गठित पांच समितियों पर सवाल खड़े हो गए हैं। कुछ सभासदों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। इनका कहना है कि चुनाव कराने के बजाय मनमाने तरीके से समितियों का गठन किया गया है, इसकी जानकारी भी उन्हें नहीं दी गई।
गत 25 जुलाई को नगर पालिका की पांच समितियों का गठन किया गया। इसमें निर्माण समिति का अध्यक्ष सुंदरम शर्मा, स्वास्थ्य समिति का अध्यक्ष दिनेश सिंह, जलकल समिति का अध्यक्ष रामजीलाल वर्मा को बनाया गया है। इसके अलावा प्रकाश समिति का अध्यक्ष विमलेश और नजूल/ संपत्ति समिति का अध्यक्ष बीना जैन को बनाया गया है। समितियों के गठन के साथ ही इनका विरोध भी शुरू हो गया है।
सभासद मनीष अग्रवाल का आरोप है कि बिना चुनाव कराए इनका गठन किया गया है। यह नियम विरुद्ध है और पूरी तरह से गलत है। सभासद सुनील अग्निहोत्री का कहना है कि समिति के गठन से पहले सभी सभासदों को बताया जाता है। इसके बाद सभासदों की सहमति या चुनाव के माध्यम से समिति का गठन किया जाता है। मनमाने तरीके से समितियों का गठन कर दिया गया। यह तरीका पूरी तरह से गलत है। कुछ सभासद इस मामले को लेकर पालिकाध्यक्ष से मिले थे और विरोध जताया था।