{"_id":"644145984ae7f0353e003c3a","slug":"corona-knocked-in-hathras-three-new-cases-came-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हाथरस में दी कोरोना ने दस्तक, आए तीन नए केस, स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हाथरस में दी कोरोना ने दस्तक, आए तीन नए केस, स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली
Fri, 21 Apr 2023 01:31 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 21 Apr 2023 01:31 AM IST
सार
हाथरस में एक साथ तीन कोराना संक्रमति मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों को होम क्वारंटीन कर दिया है। इन तीनों के परिजनों व संपर्क में आए लोगों की भी सेंपलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
कोरोना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच हाथरस में भी एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। जिला अस्पताल में जांच के दौरान तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों कोरोना संक्रमितों को होम आईसोलेट कर दिया है। इन तीनों के संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की भी सेंपलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
देश में कोरोना के आंकड़े लोगों को डराने लगे हैं। इस बीच हाथरस में भी कोरोना के तीन केस सामने आए हैं। सहपऊ के तामसी निवासी एक 30 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। सहपऊ के ही नगला मनी निवासी नौ वर्षीय बच्चा पॉजिटिव मिला है। वहीं हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पुरा निवासी 45 वर्षीय एक महिला कोरोना पोजिटिव मिली है। यह सभी लोग जिला अस्पताल में जांच के दौरान संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
एक साथ तीन कोराना संक्रमति मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों को होम क्वारंटीन कर दिया है। इन तीनों के परिजनों व संपर्क में आए लोगों की भी सेंपलिंग की जा रही है। इस संबंध में सीएमओ डा मंजीत सिंह ने बताया कि तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन मरीजों को होम क्वारंटीन कर दिया गया। इनके संपर्क में आए लोगों की भी सेंपलिंग की जा रही है। तीनों मरीजों की हालत फिलहाल ठीक है।
विज्ञापन