फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cooks received a demo check for the increased honorarium.

Hathras News: रसोइयों को मिला बढ़े मानदेय का डेमो चेक

Mon, 24 Aug 2026 02:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 24 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Cooks received a demo check for the increased honorarium.
बिसावर के संविलियन विद्यालय प्रथम में मुख्यमंत्री के सम्मान समारोह का सीधा प्रसारण देखते रसोइया - फोटो : School
प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत बेसिक स्कूलों में कार्यरत रसोइयों को बढ़े मानदेय का डेमो चेक और प्रतीकात्मक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। उनके सम्मान में रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अतुल वत्स सहित सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इस दौरान लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सभी ने देखा। मुख्यमंत्री ने रसोइयों का मानदेय 1000 रुपये बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह और ड्रेस भत्ता 500 से बढ़ाकर 1000 रुपये किए जाने की घोषणा की। अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा के तहत दुर्घटना की स्थिति में भारतीय स्टेट बैंक की ओर से दो लाख रुपये की सहायता राशि और प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा का तोहफा दिया।
विज्ञापन

विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर ने रसोइयों को बधाई देते हुए कहा कि कैशलेस कार्ड से रसोइया बहनों को अब इलाज के लिए आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि मानदेय में यह वृद्धि रसोइयों की मेहनत और सेवाओं के प्रति सरकार के सम्मान की अभिव्यक्ति है। सीडीओ पीएन दीक्षित, अपना दल के जिलाध्यक्ष रवि सारस्वत, मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकंदराराऊ में विधायक वीरेंद्र राना ने बांटे डेमो चेक
सिकंदराराऊ/बिसावर। ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में रविवार को विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने रसोइयों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यालयों की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में रसोइयों की भूमिका महत्वपूर्ण है। बच्चों के लिए भोजन व्यवस्था को जिम्मेदारी और सेवा भावना के साथ संचालित करने में उनका योगदान सराहनीय है। इस दौरान उन्होंने सरकार की ओर से तीन-तीन हजार रुपये के डेमो चेक वितरित किए। एसडीएम धर्मेंद्र सिंह चौहान खंड शिक्षा अधिकारी विजय चौहान विजयवीर सिंह कृष्णकांत कौशिक शैलेंद्र चौहान राधेश्याम विनोद कुमार कुलदीप संदीप तिवारी मौजूद रहे। बिसावर संवाददाता के अनुसार कस्बे के संविलियन विद्यालय प्रथम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। रसोइयों ने खुशी जताई। एबीएसए सुल्तान अहमद, एडीओ पंचायत रामकिशन सिंह, सचिव अजय चौधरी, प्रधानाध्यापक अमित, प्रताप सिंह, मुकेश कुमार, विजय सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed