फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Contract for Dauji Fair awarded for 105.53 lakh.

Hathras News: 105.53 लाख रुपये में उठा दाऊजी मेले का ठेका

Wed, 26 Aug 2026 02:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 26 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Contract for Dauji Fair awarded for 105.53 lakh.
प्रतीकात्मक चित्र।
हाथरस के प्रसिद्ध प्रांतीय लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज के ठेके की नीलामी की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। इस बार मेले का तहबाजारी ठेका रिकॉर्ड 105.53 लाख (एक करोड़ 5 लाख 53 हजार) रुपये में अंतिम रूप से उठ गया है। लोक निर्माण विभाग की देखरेख में संपन्न हुई वित्तीय बिड प्रक्रिया में बदायूं की फर्म ने सबसे ऊंची बोली लगाकर यह ठेका हासिल किया।
विज्ञापन

बदायूं की याह-याह एंटरप्राइजेज नामक फर्म को यह ठेका मिला है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि ठेके की स्वीकृत राशि 105.53 लाख रुपये है, जिस पर नियमानुसार 18 प्रतिशत की दर से वस्तु एवं सेवा कर अलग से देय होगा। मेले का ठेका अंतिम रूप से तय होने के बाद अब मेला स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम तेजी से शुरू होगा।
विज्ञापन

ठेकेदार फर्म द्वारा अब मेला प्रांगण में प्लाॅटों का सीमांकन, दुकानों का आवंटन, झूलों, सर्कस व मीना बाजार के लिए स्थान तय करने और प्रकाश व सफाई जैसी प्राथमिक व्यवस्थाओं को धरातल पर उतारने का काम शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि इस वर्ष मेले का शुभारंभ 15 सितंबर को बलदेव देवछठ के मौके पर होगा। करीब 20 दिनों तक चलने वाले इस राज्यस्तरीय मेले में उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु और व्यापारी पहुंचते हैं। ठेका उठने के साथ ही अब व्यापारियों और शहरवासियों में मेले के रंग में रंगने का उत्साह दोगुना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्षों में उठाए इस तरह उठा ठेका
-वर्ष 2017: 71 लाख रुपये
-वर्ष 2018: 1.01 करोड़ रुपये
-वर्ष 2019: 1.02 करोड़ रुपये
-वर्ष 2020 व 2021: कोरोना महामारी के कारण मेला सांकेतिक रहा (कोई ठेका नहीं हुआ)
-वर्ष 2022: 1 करोड़ 31 लाख 51 हजार रुपये
-वर्ष 2023: 1 करोड़ 16 लाख 05 हजार रुपये
-वर्ष 2024: 1 करोड़ 18 लाख रुपये
-वर्ष 2025: 1 करोड़ 19 लाख 19 हजार रुपये (जीएसटी सहित)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed