फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Contact road connecting bypass in bad condition

Hathras News: बाईपास को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग बदहाल

Wed, 07 Jun 2023 12:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 07 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Contact road connecting bypass in bad condition
नगला भूरा रोड पर जलभराव व टूटी सड़क। संवाद - फोटो : samvad
शहर के मध्य से गुजर रहे बाईपास से जुड़ने वाले संपर्क मार्गों की हालत बदहाल है। नगला भूरा रोड, नगला धन सिंह, लहरा, एवनपुर आदि मार्ग जर्जर हालत में हैं। इस कारण लोगों को गंतव्य की दूरी तय करने में खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारी और अफसर जानकर भी इनकी अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि जाम से निजात दिलाने के लिए शहर के मध्य से बाईपास का निर्माण किया गया। इससे नगला भूरा, लहरा मार्ग, एवरनपुर, नगला धन सिंह, नहरोई कई गांवों के संपर्क मार्ग जुड़े हैं, लेकिन यह संपर्क मार्ग बदहाल स्थिति में हैं। संपर्क मार्गाें से बाईपास तक पहुंचने में राहगीरों को काफी दिक्कतें होती हैं। कई बार इनकी बदहाली की शिकायत अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। संवाद
विज्ञापन





नगला धनसिंह मार्ग पर 15 मिनट का सफर आधा घंटे में
यदि कोई व्यक्ति बाईपास से नगला धनसिंह होते हुए शहर में आए तो मार्ग सही हो तो उसे 15 मिनट शहर में प्रवेश करने में लगेंगे, लेकिन मार्ग की हालत खराब होने के कारण छह से सात किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगोंं को आधा घंटे से अधिक समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





नगला भूरा मार्ग से शहर में प्रवेश 10 मिनट में
नगला भूरा मार्ग जगह-जगह जर्जर हालत में है। इस कारण इस मार्ग से शहर में आने पर 10 मिनट की जगह 25 मिनट लगते हैं। इसी तरह अहवरनपुर मार्ग से शहर आने में भी आधा घंटे का समय लगता है। इसके अलावा अधिकांश संपर्क जर्जर हालत में हैं।





बाईपास से जितने भी संपर्क मार्ग जुड़े हैं, वह जर्जर हालत में हैं। इस कारण आवागमन में अधिक समय लगता है। खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-तनुज वार्ष्णेय, राहगीर




नगला धनसिंह मार्ग बाईपास पर तीन जगह जुड़ रहा है। यह मार्ग बाईपास से शहर में पहुंचने के लिए सही है। मार्ग जगह-जगह उखड़ा पड़ा है। गहरे-गहरे गड्ढे हो रहे हैं।
-रामजीलाल शर्मा, राहगीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed