{"_id":"5d13c28f8ebc3e3cd810dfcf","slug":"consumers-encircle-sdm-housing","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं ने घेरा एसडीएम आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं ने घेरा एसडीएम आवास
Thu, 27 Jun 2019 12:45 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
सादाबाद। पिछले आठ दिनों से बिजली गुल होने से भीषण गर्मी से जूझ रहे भगत सिंह कॉलोनी के लोगों ने बुधवार की देर रात एसडीएम आवास को घेरकर प्रदर्शन किया। लोगों ने एसडीएम को बताया कि बिजली अफसरों ने कॉलोनी की बिजली को बकाए के कारण काट दिया है। बिना बिजली के जीना दूभर हो गया है। भीषण गर्मी में बच्चे बीमार हो रहे हैं।
गौरतलब हो कि करीब 50 लाख के बकाए की वजह से बिजली महकमे ने कॉलोनी की बिजली का कनेक्शन काट दिया था, इससे दर्जनों उपभोक्ता प्रभावित थे। मंगलवार की शाम को कॉलोनी में अवैध रूप से डाली गई केबल को उतरवाने के लिए गए जेई अमित कुमार से भी लोगों की जमकर नोकझोंक हुई थी। पुलिस के पहुंचने के बाद ही अवैध रूप से डाली गई केबल को उतरवाया गया था।
इधर, बिन बिजली भीषण गर्मी से परेशान लोग रात करीब साढ़े नौ बजे एसडीएम आवास पर पहुंच गए। वहां पर यह लोग बिजली नहीं आने की समस्या को लेकर हंगामा करने लगे। मौके पर आईं एसडीएम ज्योत्स्ना बंधु ने इन लोगों को सुबह समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर यह लोग शांत हुए। सुबह यह लोग फिर से एसडीएम दफ्तर पर पहुंच गए और वहां पर एसडीएम ने मौके पर जेई अमित कुमार को बुलाया। समाधान यह निकला कि कॉलोनी के बड़े बकाएदारों से कम से कम 25 फीसदी बकाया जमा करें और जो छोटे बकएदार हैं, वह बकाए के रूप में कम से कम 10 हजार रुपये जमा करें, तो बिजली को सुचारु किया जाएगा। जेई अमित कुमार ने बताया कि अभी तक किसी भी उपभोक्ता ने बकाया जमा नहीं किया है, जिस वजह से बिजली सप्लाई चालू नहीं की गई है।
विज्ञापन
बिना बकाया जमा किए छह बकाएदारों ने जोड़ ली बिजली
सादाबाद। बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली महकमे का अभियान फिर से जोड़ पकड़ रहा है। नगर हो या ग्रामीण इलाके सभी जगह बिजली चोरी को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। बुधवार को भी गांव गढ़ी हरबल में महकमे की टीम ने पूर्व में बकाए पर काटे गए छह कनेक्शनों को फिर से अवैध रूप से सुचारु पाया। 33/11 केवी उपकेंद्र मई के अवर अभियंता ललित कुमार यादव और संविदा कर्मी अब्दुल हमीद और मुकेश कुमार की टीम ने उक्त छह कनेक्शनों को फिर से काट दिया और इनके खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर मेें बताया कि विरोध की वजह से केबल का जब्त नहीं किया जा सका और बिल जमा करने संबंधी कोई कागजात यह बकाएदार नहीं दिखा सके।