{"_id":"64ad7a282ebe9f75ea015ad7","slug":"construction-of-hathras-jail-will-start-soon-in-bichiya-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jail: बिछिया में शीघ्र शुरू होगा हाथरस जेल का निर्माण, 185 करोड़ रुपये मंजूर, रखे जाएंगे 1200 बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jail: बिछिया में शीघ्र शुरू होगा हाथरस जेल का निर्माण, 185 करोड़ रुपये मंजूर, रखे जाएंगे 1200 बंदी
Tue, 11 Jul 2023 09:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 11 Jul 2023 09:20 PM IST
सार
हाथरस जिला बनने के बाद से अब तक यहां कारागार का निर्माण नहीं हो हुआ था। इस कारण यहां के बंदियों को अलीगढ़ जेल में रखा जाता है और प्रतिदिन वहां से न्यायालय में पेशी के लिए लाए जाते हैं। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने इगलास रोड स्थित गांव बिछिया के निकट भूमि का प्रस्तावित किया और जमीन का अधिग्रहण किया।
विज्ञापन
हाथरस जिला जेल के लिए प्रस्तावित जगह
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस जिले में इगलास रोड स्थित गांव बिछिया के निकट जिला कारागार का निर्माण शीघ्र शुरू हो जाएगा। यूपी कैबिनेट की बैठक में इसके लिए 184.94 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। कार्यदायी संस्था ने लेआउट मंजूरी के लिए शासन को भेजा हुआ है।
विज्ञापन
हाथरस जिला बनने के बाद से अब तक यहां कारागार का निर्माण नहीं हो हुआ था। इस कारण यहां के बंदियों को अलीगढ़ जेल में रखा जाता है और प्रतिदिन वहां से न्यायालय में पेशी के लिए लाए जाते हैं। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने इगलास रोड स्थित गांव बिछिया के निकट भूमि का प्रस्तावित किया और जमीन का अधिग्रहण किया।
विज्ञापन
कारागार निर्माण के लिए प्रशासन की ओर से 26.401 हेक्टेयर भूमि 85 किसानों से ली गई है। यहां 1200 बंदियों की क्षमता वाली जेल का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण से अलीगढ़ जिला कारागार का भी बंदियों का बोझ कम होगा। लोक निर्माण विभाग ने इसका लेआउट तैयार किया है। जिसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। अब कैबिनेट की बैठक में कारागार निर्माण के लिए धनराशि की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन