फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Connectionary theft revealed, sent to the three thieves caught

कन्फेक्शनरी से हुई चोरी का खुलासा, पकडें गए तीन चोरों को भेजा जेल

Fri, 26 Jul 2019 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Connectionary theft revealed, sent to the three thieves caught
कन्फेक्शनरी से हुई चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सीएचसी के बाहर से 13 जून को एक कन्फेक्शनरी से हुई थी चोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। 13 जून को सीएचसी के बाहर एक कन्फेक्शनरी में हुई चोरी का खुलासा गुरूवार को कोतवाली पुलिस ने कर दिया। चोरी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। चोरी किए गए सामान को भी पुलिस ने बरामद कर लिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राठी ने बताया कि 13 जून 2019 को राजीव शर्मा पुत्र बंगाली बाबू शर्मा निवासी कृष्णा नगर सादाबाद ने अपनी दुकान से कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा नकब लगाकर दो कार्टन फ्रू टी और गुटखे की लडिय़ां चुरा ले जाने के संबंध में 14 जून को धारा 457 और 380 में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा कायम कराया था। इस मुकद्दमे की विवेचना उपनिरीक्षक ओमकार सिंह द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन

इस मामले में 24 जून को जब उपनिरीक्षक ओमकार सिंह, कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह, कुलवंत कुमार गश्त कर रहे थे, तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि सहपऊ चौराहे के पास तीन लोग एक टेंपो लेकर खड़े हैं। इन्ही लोगों ने पिछले महीने सीएचसी के पास कन्फैंसरी से कुछ सामान चुराया था, आज ये लोग फिर से किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इन लोगों के पास चोरी का कुछ सामान भी है। सूचना पर आवश्यक बल प्रयोग कर तीनों लोगों को मय टैंपो और चोरी के सामान सहित पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए लोगों में से एक ने अपना नाम साबिर पुत्र मोहम्मद अली, दूसरे ने अपना नाम आरिफ पुत्र सादबुद्दीन निवासी मोहल्ला पोखरवाला औलिया मस्जिद के पास और तीसरे ने अपना नाम रिजवान पुत्र कपिल निवासी औलिया मस्जिद के पीछे मोहल्ला पोखरवाला कस्बा सादाबाद बताया। उक्त सामान तीनों लोगो ने पिछले महीने 13-14 तारीख के आसपास सरकारी अस्पताल सादाबाद के पास एक कन्फेक्शनरी की दुकान का ताला तोड़कर चोरी करना बताया। तीनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 411 की वृद्धि की गई है। दोनों कार्टून और गुटखे की लडियां भी बरामद हो गईं। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed