फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Congressmen submitted memorandum to Tehsildar for non-procurement of wheat

गेहूं की खरीद नहीं होने पर कांग्रेसियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Wed, 23 Jun 2021 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Congressmen submitted memorandum to Tehsildar for non-procurement of wheat
तहसीलदार निधि भारद्वाज को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

नगर कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को को प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू के निर्देश पर गेहूं क्रय केंद्र पर जाकर किसानों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान कराया। इस दौरान क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद नहीं होने पर कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार निधि भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा है कि प्रदेश के सभी जनपदों में किसानों की गेहूं खरीद की समस्या को लेकर कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता किसानों के साथ प्रत्येक गेहूं खरीद मंडी समिति पर उपस्थित रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत है। इसी संदर्भ में मंगलवार को नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा और जितेंद्र गौतम प्रदेश सचिव विधि प्रकोष्ठ के नेतृत्व में मंडी समिति सादाबाद पर किसानों की समस्या सुनी।
विज्ञापन

इस मौके पर किसानों ने उन्हें अपनी-अपनी समस्याएं बताईं। वहां मौजूद कर्मचारी ने बताया कि हमारे पास गेहूं खरीद के लिए बरदाना नहीं है। इस संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है लेकिन पिछले चार दिनों से बारदाने की समस्या बनी हुई है जिससे किसानों का अहित हो रहा है और उनके अनाज की खरीद नहीं हो पा रही है। ज्ञापन देने वालों में अनुज शर्मा, जितेंद्र गौतम, जगत रावत, जैनुद्दीन जैन, सौरभ सिंह, महिपाल सिंह, घनश्याम सिंह, विकास चौधरी, शैलेंद्र उपाध्याय, संतोष शर्मा आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed