{"_id":"60bd10fb8ebc3e3ba2068540","slug":"congressmen-submitted-memorandum-regarding-poor-power-system-sadabad-news-ali2648767195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की समस्या को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस के पदाधिकारी।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विद्युत विभाग की लापरवाही से कस्बे के गली-मोहल्लों में आए-दिन विद्युत केबल जलकर टूटने व कई जगहों पर जर्जर तारों के लटकने और अत्यधिक बिजली कटौती किए जाने के संबंध में नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने शनिवार को डीएम के नाम एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा एडवोकेट व प्रदेश सचिव लीगल सेल जितेंद्र गौतम एडवोकेट ने कहा कि कस्बे की विद्युत व्यवस्था बेहाल हो चुकी है। आए-दिन जर्जर तारों में आग लग रही है। खंभों में करंट दौड़ रहा है, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी बेसुध बने हुए हैं। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
सिर्फ पांच से छह घंटे ही विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। हर समय जनहानि की संभावना बनी रहती है। ज्ञापन में कस्बे की जनता को अव्यवस्थाओं से मुक्ति दिलाने की मांग की गई है। एसडीएम ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान जगत रावत, विकास चौधरी आदि मौजूद थे। संवाद