फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Congressmen staged a protest against the poisonous liquor scandal

जहरीली शराब कांड के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना

Wed, 09 Jun 2021 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Congressmen staged a protest against the poisonous liquor scandal
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

अलीगढ़ के जहरीली शराब कांड के विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले बुधवार को कस्बे के गांधी पार्क में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा ने आरोप लगाए कि भाजपा सरकार में जहरीली शराब से लगातार मौतें हो रही हैं और सरकार तमाशा देख रही है। सिर्फ अलीगढ़ ही नहीं, बल्कि कई अन्य जिलों में भी जहरीली शराब की वजह से लोगों की मौत हो चुकी हैं, लेकिन सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में जहरीली शराब की वजह से सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और आरोपियों की गिरफ्तारी में हीलाहवाली की जा रही है। धरना प्रदर्शन में दिनेश चौधरी, जैनुद्दीन जैन, अंकित चौधरी, विकास चौधरी, अनिल शर्मा, उमेश गौर, नीरज उपाध्याय, सौरव सिंह, जवाहर सिंह, राहुल ठाकुर आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब के साथ युवक गिरफ्तार
उपनिरीक्षक रामदास यादव ने गांव गढ़ उमराव निवासी यशवीर उर्फ सीओ पुत्र लाखन सिंह को 48 क्वार्टर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ कोतवाली में उपनिरीक्षक ने सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed