फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Congress protest against the deaths due to spurious liquor

जहरीली शराब से मौतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Wed, 09 Jun 2021 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Congress protest against the deaths due to spurious liquor
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को कस्बा और ब्लॉॅक स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया। इसमें कांग्रेसियों ने जहरीली शराब से हुई मौतों के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार जहरीली शराब पर अंकुश नहीं लगा पाई और माफिया को संरक्षण देती रही। इसी वजह से बड़ी संख्या में लोग मर गए।
सासनी ब्लॉक व नगर इकाई का धरना-प्रदर्शन गांव तिलौठी में हुआ। इसका नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष धीरेश दीक्षित व नगर अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने किया। इसमें जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के अलावा सेवादल के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल शर्मा, महिला इकाई की जिलाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, अनुज संत, जिला उपाध्यक्ष बीना गुप्ता एडवोकेट, विष्णु कुमार, मुन्नालाल शर्मा, जीवन किशोर लवानिया आदि कांग्रेसी मौजूद थे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश के साथ जिले में जिस प्रकार प्रदर्शन हुआ है, वह भाजपा सरकार की जड़ों को हिलाकर रख देगा। कांग्रेस पार्टी भाजपा की जन विरोधी नीतियों का विरोध करती रहेगी और सदैव जनता के हित में खड़ी रहेगी। हाथरस शहर में शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कदम के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अनिल रंगीला, मुवीन खान, संदीप कश्यप, राधेश्याम अग्निहोत्री, भोला भारती, गिर्राज सिंह गहलोत आदि मौजूद थे। हाथरस ब्लॉक अध्यक्ष सत्यम वशिष्ठ के नेतृत्व में भी प्रदर्शन हुआ। इसमें प्रभारी रतन सिंह दिवाकर, विजय कुमार वाल्मीकि, पिंटू खटीक के अलावा कांग्रेसी मौजूद थे।

मेंडू नगर में नगर अध्यक्ष साबिर हुसैन के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। इसमें प्रभारी आरके राजू ,पवन पंडित, इरफान भाई के अलावा अन्य कांग्रेसी मौजूद थे। मुरसान ब्लॉक व नगर में अध्यक्ष काजल चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed