फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Condition worsened due to rain, waterlogging on roads

Hathras News: बारिश से हालत खराब, सड़कों पर जलभराव, आवागमन में हुई दिक्कत

Mon, 12 Aug 2024 03:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Mon, 12 Aug 2024 03:14 AM IST
सार

बारिश्ह से शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। गली-मोहल्लों में जलभराव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को पानी में होकर गुजरना पड़ा। गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटना होने का डर बना रहा। कई स्थानों पर घरों के सामने भी जलभराव हो गया।

विज्ञापन
Condition worsened due to rain, waterlogging on roads
बारिश में शहर के चावण गेट से चूना वाला डंडा रोड पर जलभराव - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में 11 अगस्त की दोपहर से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। कभी तेज बारिश हुई तो कभी बूंदाबांदी होती रही। बारिश से मौसम तो ठंडा हो गया, लेकिन शहर की हालत खराब हो गई। जगह-जगह जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर करीब 12:30 बजे से बारिश शुरू हो गई। कई बार झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई, लेकिन बारिश ने एक बार फिर नगर पालिका की जलनिकासी की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। शहर में सड़कों पर जलभराव हो गया। गली-मोहल्लों में जलभराव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को पानी में होकर गुजरना पड़ा। गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटना होने का डर बना रहा। कई स्थानों पर घरों के सामने भी जलभराव हो गया। बारिश के पानी से नाले उफना गए। इससे नालों की गंदगी बाहर सड़कों पर आ गई।
विज्ञापन


इन स्थानों पर हुआ जलभराव
बारिश से लेबर कॉलोनी, विष्णुपुरी, गिर्राज कॉलोनी, रमनपुर, श्रीनगर, नवल नगर, कैलाश नगर, मोहल्ला नई दिल्ली, नाई का नगला, रानी का नगला, लेबर कॉलोनी, साकेत कॉलोनी, औद्योगिक अस्थान, मोहनगंज, चामड़ गेट, जलेसर रोड, सरक्यूलर रोड, डाकखाना वाली गली, भूरापीर, मोहनगंज, लक्ष्मी टॉकीज वाली गली सहित कई प्रमुख बाजारों में जलभराव हो गया। इधर, जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय, सदर कोतवाली आदि सरकारी कार्यालयों में भी जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों के लिए वरदान साबित होगी वर्षा

11 अगस्त को हुई बारिश धान की फसल के लिए वरदान साबित होगी। बारिश से धान की प्राकृतिक सिंचाई हो गई। इससे धान की वृद्धि और उत्पादन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जिले में इस वर्ष करीब 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की रोपाई हुई है। किसानों को धान की फसल के लिए बारिश का इंतजार था। बारिश से फसल को प्राकृतिक रूप से नाइट्रोजन मिल जाता है। इससे धान की गुणवत्ता और उत्पादन अच्छा होता है।

नाला सफाई के लिए 45 लाख रुपये के निकाले थे टेंडर
हाथरस नगर पालिका के आंकड़ों के अनुसार शहर में कुल 45 नाले हैं। बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका ने इन नालों की सफाई के लिए करीब 45 लाख रुपये के टेंडर निकाले थे। इसके बावजूद शहर में जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed