Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   condition of Shri Dauji Maharaj fair worsened due to rain

मेला श्री दाऊजी महाराज: बारिश से फिर बिगड़े मेला के हालात, स्थगित हुए कार्यक्रम, दुकानदार परेशान

Thu, 04 Sep 2025 09:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 04 Sep 2025 09:07 PM IST
सार

मेला पंडाल में बिछे फर्श आदि को भी सुखाने में पूरे दिन कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बार-बार बारिश होने के कारण कर्मचारियों को पानी की निकासी कराते हुए देखा गया।

विज्ञापन
condition of Shri Dauji Maharaj fair worsened due to rain
बारिश से हाथरस मेला के परिसर में कीचड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

बारिश के कारण मेला श्री दाऊजी महाराज में लगातार तीसरे दिन हालात काफी खराब रहे। 4 सितंबर को बारिश के कारण मेले के कार्यक्रम प्रभवित हुए। वहीं दुकानदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कमाई के नाम पर दुकानदार हाथ पर हाथ रखकर बैठने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


बारिश के कारण मेला रिसीवर शिविर में 4 सितंबर सुबह होने वाली डॉ. भीमराव आंबेडकर गोष्ठी को स्थगित कर दिया गया। दोपहर में आयोजित होने वाले आयुष सम्मेलन को मेला रिसीवर शिविर की बजाय निजी अस्पताल में आयोजित किया गया। वहीं मेला के रेवती मैया पंडाल में कीचड़ के कारण झूलों आदि तक लोगों का पहुंच पाना मुश्किल रहा। 
विज्ञापन


मुख्य पंडाल में भी कुछ एक झूलों का ही संचालन हो पाया। मेला पंडाल में बिछे फर्श आदि को भी सुखाने में पूरे दिन कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बार-बार बारिश होने के कारण कर्मचारियों को पानी की निकासी कराते हुए देखा गया। रिसीवर शिविर को भी अभी वॉटर प्रूफ बनाए जाने का काम पूरा नहीं किया जा सका है। बृहस्पतिवार शाम को भी कीचड़ आदि के कारण मेले में आनेे वालों की संख्या काफी कम रही। दुकानदारों का कहना है कि इस तरह के हालात मेले में उन्होंने कभी नहीं देखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी तीसरी पीढ़ी इस मेले में दुकान लगा रही है। मैं खुद करीब 15 साल से यहां आ रहा हूं, इस साल जैसी बारिश हमने नहीं देखी। बारिश से बड़ा नुकसान हो रहा है। ग्राहक हैं नहीं, माल बचा पाना भी मुश्किल हो रहा है।-नायाब, अलीगढ़ निवासी मेला दुकानदार। 


मैं करीब सात साल से दाऊजी मेले में आ रहा हूं, इस समय हालात यह हैं कि तीन दिनों में तीन हजार रुपये का माल नहीं बिका। अब क्या तो ठेकेदार को दें, क्या खुद लें, समझ नहीं आ रहा। मेला खराब हो गया है।-नदीम, बुलंदशहर निवासी मेला दुकानदार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed