{"_id":"6502f9ce104e38c43d0f4f50","slug":"concrete-wall-and-tin-shed-collapsed-after-rain-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बारिश के बाद गिरी पक्की दीवार एवं टीनशेड, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बारिश के बाद गिरी पक्की दीवार एवं टीनशेड, बाल-बाल बचा परिवार
Thu, 14 Sep 2023 05:47 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 14 Sep 2023 05:47 PM IST
सार
सहपऊ के तामसी गांव में कुछ दिनों से बारिश हुई, जिससे दीवार में नमी आ गई।
सुबह पांच बजे के लगभग दीवार गिर गई । दीवार के सहारे एक गली है, उस समय गली में आवागमन भी बंद था, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
गिरी हुई दीवार और टीनशेड
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के सहपऊ कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह गांव तामसी निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी गम्भीर सिंह एवं उसके भाई संजीव कुमार की पत्नी पुष्पा देवी की संयुक्त दीवार एवं उसके ऊपर रखी टीनशेड भरभराकर गिर पड़ी । गनीमत यह रही कि उस समय दीवार के पास कोई व्यक्ति नहीं था।
विज्ञापन
दीवार के सहारे ही गांव आवागमन के लिए एक गली है। सुबह पांच बजे के लगभग दीवार गिर गई । उस समय गली में आवागमन भी बंद था, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। क्षेत्र में कुछ दिन हुई जोरदार बारिश से दीवार में नमी आ गई थी, जिस कारण वह गिर पड़ी ।
विज्ञापन
दोनों भाई चाय बेचकर अपने परिवार का गुजारा चला रहे हैं । मकान की दीवार गिरने से अब उनके मकान के पिछला हिस्सा पूरी तरह से खुल गया है। जब तक वह दीवार नहीं बन जाती, तो उनको रात में जागकर पहरा देना पड़ेगा, ताकि चोरी आदि घटना घटित न हो सके। दोनों भाईयों ने सरकार एवं प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन