फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Complaint disposal... Hathras ranked 24th in the state

Hathras News: शिकायत निस्तारण... सूबे में 24वें स्थान पर हाथरस

Thu, 06 Jul 2023 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 06 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Complaint disposal... Hathras ranked 24th in the state
आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में हाथरस जिला मंडल में दूसरे तथा प्रदेश में 24वें पायदान पर है।
विज्ञापन




आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायतकर्ता घर बैठे ही अपनी शिकायत को दर्ज करा सकता है। इन शिकायतों के निस्तारण के लिए शासन की ओर से समय सीमा भी तय की गई है। शासन स्तर से इस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा भी की जाती है। समीक्षा में शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता परखी जाती है। साथ ही प्रत्येक माह जिले की शिकायतों के निस्तारण में की गई कार्रवाई के आधार पर रैंकिंग जारी की जाती है।




शिकायत करने वाले व्यक्ति कार्रवाई से संतुष्ट हैं कि नहीं, ये जानकारी भी ली जाती है। प्रदेश में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का राज्यस्तरीय मूल्यांकन किया जाता है। इस मूल्यांकन के आधार पर हाथरस जनपद अलीगढ मंडल में दूसरे पायदान पर रहा है, प्रदेश में 24वें स्थान पर रहा है। डीएम अर्चना वर्मा ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed