Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   commission agents photo appear on Flex board

बिजली महकमे मेें फ्लैक्स पर ‘चमकेंगे’ दलाल

Sun, 03 Dec 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Sun, 03 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
commission agents photo appear on Flex board
बिजली - फोटो : FILE PHOTO
हाथरस। बिजली महकमे में सक्रिय दलालाें पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। उपभोक्ताओं को दलालों से बचाने और अपनी छवि को साफ बनाने के लिए महकमा अब दलाल किस्म के व्यक्तियों की फोटो खंड, उपखंड और उपकेंद्रों पर फ्लैक्स बोर्ड पर लगवाएगा। इस संबंध में बिजली महकमे के मुख्य अभियंता (वितरण) अलीगढ़ ने हाथरस जनपद के सभी अधिशासी अभियंताओं को पत्र जारी कर दिया है। पत्र में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन


मुख्य अभियंता राकेश कुमार ने निर्देश दिए हैं कि खंड, उपखंड, परीक्षणशाला अथवा उपकेेंद्र से संबंधित जो स्थानीय दलाल किस्म के व्यक्ति हैं, उनका फोटो खिंचवाकर खंड, उपखंड और उपकेंद्र पर फ्लैक्स बोर्ड पर लगवाना सुनिश्चित करें। उपभोक्ता ऐेसे दलालों के संपर्क में आने से बचें। यह भी अंकित कराएं कि ऐसे दलालों से विभाग का कोई संबंध नहीं है। उपभोक्ता अपने कार्य के लिए अवर अभियंता, एसडीओ और एक्सईएन से संपर्क करे, जिससे बाहरी व्यक्तियों के माध्यम से विभाग की धूमिल होने वाली छवि को बचाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed