फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Colonisers performed on the lack of basic amenities in the Railway Colony

रेलवे कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर कॉलोनीवासियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 12 Jul 2019 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Colonisers performed on the lack of basic amenities in the Railway Colony
रेलवे कॉलोनी में सुविधाओं की कमी पर प्रदर्शन
विज्ञापन

कॉलोनी में लगा गंदगी का अंबार, झेल रहे दिक्कतें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। गंदगी और पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने पर गुरुवार को रेलवे कॉलोनी के लोगों का सब्र का बांध टूट गया। महिला पुरुषों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव भी है। रेलवे अधिकारी पहुंच गए। प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
उल्लेखनीय है कि हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मियों के आवास के आसपास गंदगी का अंबार है। बारिश होने पर पानी आवासों में पहुंचने लगता है। गंदगी के कारण लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। कई बार कर्मियों ने साफ-सफाई और अन्य समस्याओं को दूर करने की मांग की, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। गुरुवार को बड़ी संख्या में लोगों ने रेलवे अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जानकारी होने पर हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के एसएस केसी कुशवाहा पहुंच गए। मौके पर निरीक्षण किया और समस्या का जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

इस मामले में आईडब्ल्यू आरपी कुशवाहा का कहना है कि यहां पर सीएचआई की पोस्टिंग नहीं है। लेबर आदि की तैनाती नहीं है। इस कारण साफ-सफाई और अन्य कामों में दिक्कत है। वैसे भी साफ सफाई का हमारा काम नहीं है। जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed