फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Collision between roadways bus and tempo two people including woman died

Hathras: रोडवेज बस और टेंपो में भिड़ंत, महिला सहित दो की मौत, मां-बेटी सहित कई घायल

Sun, 23 Jul 2023 02:34 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 23 Jul 2023 02:34 PM IST
सार

सवारियों से भरा टेंपो हाथरस की तरफ से सादाबाद की तरफ जा रहा था। जैसे ही टेंपो आगरा रोड पर खेरिया पेट्रोल पंप के पास पहुंचा सामने से आ रही रोडवेज बस और टेंपो में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन
Collision between roadways bus and tempo two people including woman died
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में थाना चंदपा क्षेत्र के आगरा रोड पर विसाना के निकट खेरिया पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस और टेंपो में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि मां बेटी सहित कई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

विज्ञापन


सवारियों से भरा टेंपो हाथरस की तरफ से सादाबाद की तरफ जा रहा था। जैसे ही टेंपो आगरा रोड पर खेरिया पेट्रोल पंप के पास पहुंचा सामने से आ रही रोडवेज बस और टेंपो में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को टेंपो से बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने 32 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी शेरपुर थाना सादाबाद व 55 मीना पत्नी लाल सिंह निवासी जैन मंदिर के सामने थाना दक्षिण जिला फिरोजाबाद मृत घोषित कर दिया। वहीं निशा पत्नी रोहित निवासी टेढ़ी बगिया जिला आगरा व उसकी बेटी तनिष्का सहित कई गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में दोनों का उपचार जाती है। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना चंदपा प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि रोडवेज बस और टेंपो की भिड़ंत में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हो गए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed