फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Colleagues angry over indecency with sweeper

Hathras News: सफाईकर्मी से अभद्रता पर भड़के साथी, थाना घेरा

Wed, 27 Mar 2024 12:22 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 27 Mar 2024 12:22 AM IST
सार

नगर पालिका परिषद में तैनात एक सफाई कर्मचारी सुबह शहर से लगे नगला अलगर्जी में सफाई कार्य कर रहा था। आरोप है कि तभी वहां रहने वाले एक व्यक्ति ने सफाई कर्मचारी के साथ किसी बात को लेकर अभद्रता कर दी।

विज्ञापन
Colleagues angry over indecency with sweeper
थाना हाथरस गेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के शहर से लगे नगला अलगर्जी में 26 मार्च की सुबह एक व्यक्ति ने नगर पालिका के सफाई कर्मचारी से अभद्रता कर दी। घटना की जानकारी होने पर नगर पालिका सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी व काफी संख्या में सफाई कर्मचारी कोतवाली हाथरस गेट पहुंच गए। जहां इन लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जैसे-तैसे इन लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन


नगर पालिका परिषद में तैनात एक सफाई कर्मचारी 26 मार्च की सुबह शहर से लगे नगला अलगर्जी में सफाई कार्य कर रहा था। आरोप है कि तभी वहां रहने वाले एक व्यक्ति ने सफाई कर्मचारी के साथ किसी बात को लेकर अभद्रता कर दी। पीड़ित सफाई कर्मचारी ने तुरंत इसकी जानकारी नगर पालिका सफाई यूनियन के पदाधिकारी व साथ सफाई कर्मचारियों को दी। इस पर सफाई कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी व काफी संख्या में सफाई कर्मचारी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कूड़ा-कचरे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर कोतवाली हाथरस गेट पहुंच गए। 
विज्ञापन


जहां यह लोग थाना परिसर में जमीन पर बैठ गए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इन लोगों को पुलिस ने जैसे-तैसे समझा-बुझाकर शांत कराया। इस बीच दूसरा पक्ष भी वहां पहुंच गया। जहां इन लोगों में समझौता हो गया। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ और सभी सफाई कर्मचारी थाने से चले गए। इस संबंध में सीओ सिटी रामप्रवेश राय का कहना है कि मामूली बात को लेकर एक सफाई कर्मचारी से एक व्यक्ति का विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed