फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cold storage owner opened fire on farmer, report filed

Hathras News: शीतगृह मालिक ने किसान पर चलाई गोली, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 20 May 2025 01:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Cold storage owner opened fire on farmer, report filed
कोतवाली क्षेत्र के गांव बिसाना स्थित एक शीतगृह के मालिक ने सोमवार सुबह आलू बिक्री के पैसे मांग रहे किसान पर लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली किसान के कान के पास से निकल गई। पुलिस के पहुंचने से पहले शीतगृह मालिक मौके से भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चंदपा कोतवाली के गांव रोहई निवासी पीड़ित किसान छैल बिहारी ने चंदपा थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि वह सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने बेटे के साथ बिसाना स्थित मंशा देवी शीतगृह पर गए थे। यहां उन्होंने आलू के 1650 बोरा रखे हुए हैं। छैल बिहारी का आरोप है कि पिछले साल के भी आलू की बिक्री के करीब 4,30,000 रुपये शीतगृह मालिक ओमपाल ठाकुर पर उधार है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह अपने पैसे मांगने और आलू निकालने शीतगृह पर गए तो ओमपाल ठाकुर उनके साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की। बेटे ने विरोध किया तो अपनी पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चंदपा कोतवाली प्रभारी विजय सिंह का कहना है कि पीड़ित किसान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपी शीतगृह मालिक की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed