{"_id":"67717eaf707d0282fb0ccf6f","slug":"cold-increased-in-hathras-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Weather: छाए रहे बादल, सात डिग्री गिरा दिन का पारा, ठंड से ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Weather: छाए रहे बादल, सात डिग्री गिरा दिन का पारा, ठंड से ठिठुरे लोग
Sun, 29 Dec 2024 10:24 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:24 PM IST
सार
कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसआर सिंह ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले छह दिन तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 1 जनवरी से आसमान में बादल छाने की संभावना है। उन्होंने मौसम को गेहूं की फसल के लिए मुफीद बताया है।
विज्ञापन
सर्दी से बचने के लिए आग जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास करते दुकानदार
- फोटो : संवाद
विस्तार
पिछले 24 घंटे में दिन का पारा सात डिग्री सेल्सियस गिरा है। रात के तापमान में भी एक डिग्री की कमी आई है। दिनभर आसमान बादल छाए रहे, ठिठुरन बढ़ गई है।
विज्ञापन
29 दिसंबर को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 28 दिसंबर को यह 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 12.27 डिग्री पर पहुंच गया है। दिनभर बादल छाये रहे और धूप नहीं निकली। लोग ठिठुरते रहे। सुबह लोग अलाव तापते नजर आए। व्यापारिक प्रतिष्ठानों और घरों में भी लोग हीटर से हाथ तापते नजर आए।
विज्ञापन
कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसआर सिंह ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले छह दिन तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 1 जनवरी से आसमान में बादल छाने की संभावना है। उन्होंने मौसम को गेहूं की फसल के लिए मुफीद बताया है।
विज्ञापन