{"_id":"69ee7b32d800d01ae60bc32e","slug":"coaches-grooming-players-hathras-news-c-56-1-hts1003-147706-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खिलाड़ियों को निखार रहे कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खिलाड़ियों को निखार रहे कोच
Mon, 27 Apr 2026 02:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
सचिन शर्मा
सासनी के कंपोजिट स्कूल नगला सिंह में कार्यरत सहायक अध्यापक सचिन शर्मा न केवल शिक्षक हैं, बल्कि क्रिकेट के शानदार खिलाड़ी भी हैं। वर्तमान में वह राज्य स्तरीय स्कूली क्रिकेट टीम के कोच हैं। उनके मार्गदर्शन में अब तक उनके विद्यालय के 13 छात्र-छात्राओं का चयन विभिन्न खेलों में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हो चुका है।
बीते तीन वर्षों से उन्हें उत्तर प्रदेश अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक और बालिका स्कूली क्रिकेट टीम के लिए चयनकर्ता नियुक्त किया जा रहा है। हरियाणा के हिसार में आयोजित राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भी यूपी टीम के मैनेजर रहे। उत्तर प्रदेश वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से उन्हें यूपी वेस्ट क्रिकेट टीम में भी चयनित किया गया है।
उन्होंने 69वीं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिम्मेदारियां निभाई हैं। ईटा नगर अरुणाचल प्रदेश में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम के मैनेजर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में अंडर-17 योगा टीम के मैनेजर रहे हैं। सचिन वर्ष 2003 और 2007 में मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं।
विज्ञापन
वह कहते हैं कि शिक्षक बनने के बाद भी उन्होंने खेलों से अपना नाता बनाए रखा और विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने का बीड़ा उठाया। शायद इसीलिए ई-खेल पाठशाला योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय खेल प्राधिकरण द्वारा जारी उत्तर प्रदेश के 20 चयनित खेल शिक्षकों की सूची में भी वह शामिल हैं।