फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   CM Yogi Adityanath to visit Hathras on June 25 or 26

Yogi Adityanath: लगा रहेगा पंडाल, 25 या 26 जून को हाथरस आ सकते हैं सीएम योगी, कार्यक्रम का इंतजार

Tue, 23 Jun 2026 09:57 PM IST
Chaman Kumar Sharma Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 23 Jun 2026 09:57 PM IST
सार

23 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हाथरस आना था। 22 जून को मुख्यमंत्री अलीगढ़ आए थे और उनका रात्रि विश्राम वहीं था। अलीगढ़ में जनसभा के दौरान ही मुख्यमंत्री को लखनऊ के अग्निकांड की सूचना मिली। इसके बाद वे अलीगढ़ से लखनऊ लौट गए और हाथरस का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath to visit Hathras on June 25 or 26
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हाथरस में दौरा अब 25 या 26 जून को हो सकता है। प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी संभावना व्यक्त की है। शासन स्तर से मिले संकेतों के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सलेमपुर में जनसभा के लिए बनाया गया विशाल पंडाल और कुर्सियां अभी हटाई नहीं गई हैं। लखनऊ से मिनट-टू-मिनट आधिकारिक कार्यक्रम मिलने का इंतजार है। 

विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 23 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हाथरस आना था। इसके लिए जिला प्रशासन ने मेंडू रोड स्थित सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में पंडाल निर्माण समेत सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। हर विधानसभा से कार्यकर्ताओं को लाने के लिए बसों की व्यवस्था भी हो चुकी थी। 22 जून को मुख्यमंत्री अलीगढ़ आए थे और उनका रात्रि विश्राम वहीं था। अलीगढ़ में जनसभा के दौरान ही मुख्यमंत्री को लखनऊ के अग्निकांड की सूचना मिली। इसके बाद वे अलीगढ़ से लखनऊ लौट गए और हाथरस का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। जिससे प्रशासन की तैयारियां धरी की धरी रह गई थीं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जिले को 486 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास की बड़ी सौगात देंगे। मंगलवार को जिला प्रशासन को लखनऊ से इस संबंध में सकारात्मक संकेत मिले हैं, जिसके बाद से कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को फिर से चाक-चौबंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक आधिकारिक रूप से मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है। जल्द ही मुख्यमंत्री के आगमन की पूरी उम्मीद है। इसी को ध्यान में रखकर प्रशासन स्तर पर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। -अतुल वत्स, जिलाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed