फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   CM Yogi Adityanath said in Hathras Only Saifai family developed in Akhilesh Yadav government

सीएम योगी बोले: सपा सरकार में केवल सैफई खानदान का हुआ विकास, नियुक्तियां निकलते ही वसूली में जुट जाते थे चाचा-भतीजा

Mon, 14 Feb 2022 05:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 14 Feb 2022 05:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में सैफई खानदान का विकास होता था। प्रदेश में रोजाना दंगे होते थे। अब शानदार तरीके से कावड़ यात्रा निकलती है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath said in Hathras Only Saifai family developed in Akhilesh Yadav government
Yogi Adityanath said in Hathras - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस और सादाबाद में चुनावी सभाओं में विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। साथ ही अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। हाथरस के बाग्ला इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सबका साथ और सबका विकास कर रही है। लेकिन समाजवादी पार्टी की सरकार में सबका साथ रहता था लेकिन विकास सैफई खानदान का होता था। नियुक्तियां निकलते ही चाचा भतीजा वसूली पर निकल जाते थे।

विज्ञापन


सपा सरकार में रोजाना दंगे होते थे
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश में दंगे नहीं होते। समाजवादी पार्टी की सरकार में प्रदेश में रोजाना दंगे होते थे और कर्फ्यू लग जाता था। बाजार बंद रहते थे। अब शानदार तरीके से कावड़ यात्रा निकलती है और बम-बम-भोले के जयकारे लगते हैं।
विज्ञापन


एक कविता के माध्यम से विपक्षियों पर निशाना साधा
मुख्यमंत्री ने जिले की तीनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने काका हाथरसी की एक कविता के माध्यम से भी विपक्षियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज हाथरस में मेडिकल कॉलेज बन रहा है। पिछली सरकार आखिर यहां मेडिकल कॉलेज क्यों नहीं बनवा पाई। यहां पुल का भी निर्माण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी का गठबंधन पर सीधा हमला
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में भी दो लड़कों की जोड़ी आई थी। लेकिन जनता ने उसे जवाब दे दिया। जब मुजफ्फरनगर में दंगा हो रहा था तो एक लड़का दिल्ली में बैठकर तमाशा देख रहा था और दूसरा लखनऊ से दंगा करा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed