फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   CM Yogi Adityanath may come to Hathras on 19-20 October

Hathras: 19-20 अक्टूबर को हाथरस आ सकते हैं मुख्यमंत्री, नारी वंदन कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Sun, 08 Oct 2023 10:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 08 Oct 2023 10:53 PM IST
सार

सीएम यहां योजनाओं की समीक्षा बैठक भी कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में यह सीएम का दौरा अहम माना जा रहा है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जिले में 19 या 20 अक्तूबर को महिला मोर्चा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath may come to Hathras on 19-20 October
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नारी वंदन के तहत भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर हाथरस जिले में 19 व 20 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से इन दो तिथियों को हरी झंडी दे दी गई है। इनमें से एक तिथि को जल्द ही तय हो जाएगी। 

विज्ञापन


सीएम के आगमन की सूचना पर भाजपा पदाधिकारियों ने तैयारियों को तेज कर दिया है। सीएम यहां योजनाओं की समीक्षा बैठक भी कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में यह सीएम का दौरा अहम माना जा रहा है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जिले में 19 या 20 अक्तूबर को महिला मोर्चा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन


मोर्चा की ओर से मुख्यमंत्री से कार्यक्रम में शिरकत लेने के लिए तिथि मांगी गई थी। सीएम कार्यालय की ओर से 19 व 20 अक्तूबर की दो तिथियां फाइनल की गई हैं। इनमें से किसी भी दिन में सीएम यहां आ सकते हैं। उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की सह प्रभारी व सदर विधायक अंजुला माहौर ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed