फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   CM to lay foundation stones for and inaugurate projects worth 486 crore.

Hathras News: सीएम करेंगे 486 करोड़ के कार्याें का शिलान्यास व लोकार्पण

Sun, 21 Jun 2026 01:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 21 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
CM to lay foundation stones for and inaugurate projects worth 486 crore.
मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में निरीक्षण करतीं मंडलायुक्त। संवाद - फोटो : Samvad
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित जनपद भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शनिवार को मंडलायुक्त अलीगढ़ संगीता सिंह सलेमपुर स्थित प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल औद्योगिक क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर चल रही तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री इस मौके पर 486 करोड़ की 125 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा भी उनके साथ थे। मंडलायुक्त ने हेलीपैड, मुख्य पंडाल, मंच, वीआईपी एवं आमजन की बैठक व्यवस्था, मीडिया गैलरी, पार्किंग जोन तथा यातायात प्रबंधन का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने बैरिकेडिंग को मजबूत करने और कार्यक्रम स्थल के प्रवेश और निकास मार्गों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री का प्रस्तावित दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ युद्धस्तर पर तैयारियां पूरी करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। भीषण गर्मी को देखते हुए पर्याप्त छाया व स्वच्छ पेयजल के इंतजाम कराए जाएं। मेडिकल टीम और एम्बुलेंस की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

डीएम ने मंडलायुक्त को अब तक की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। हेलिपैड निर्माण, बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था तथा फायर ब्रिगेड समेत अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए विस्तृत कार्ययोजना और रूट मैप तैयार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed