फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Clouds and drizzle in the sky increased the concern of the farmers

Hathras News: आसमान में बादल और बूंदा-बांदी से बढ़ी किसानों की चिंता, सताने लगा बाजरा की फसल खराब होने का डर

Wed, 21 Jun 2023 02:45 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 21 Jun 2023 02:45 AM IST
सार

इस समय की बारिश बाजरा की फसल के लिए नुकसान दायक है। बारिश से फसल की गुणवत्ता प्रभावित हो जाएगी। जिससे किसानों को उनकी उपज का बाजिव भाव नहीं मिलेगा। वहीं, अधिक बारिश की स्थिति में फसल के सड़ने की आशंका बन जाएगी।

विज्ञापन
Clouds and drizzle in the sky increased the concern of the farmers
पकी खड़ी बाजरा की फसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आसमान में बादल छाने और बूंदा-बांदी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों की बाजरा की फसल पककर तैयार हो चुकी है। किसानों को आशंका है कि अगर अब तेज बारिश हो गई तो उनकी फसल खराब हो जाएगी।

विज्ञापन


दो दिन से अचानक मौसम ने करवट बदल ली है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। हल्की हल्की बूंदा- बांदी भी हो रही है। इससे दिन भर उमस भरी गर्मी से लोग अकुला गए हैं। वहीं मौसम के इस बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई। किसानों की बाजरा की फसल पक कर तैयार हो चुकी है। अब किसान इस फसल की हारवेस्टिंग करने की सोच रहे हैं। 
विज्ञापन


किसानों को डर सता रहा है कि इस समय अगर तेज बारिश हुई तो उनकी पूरी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। किसानों का कहना है कि इस समय की बारिश बाजरा की फसल के लिए नुकसान दायक है। बारिश से फसल की गुणवत्ता प्रभावित हो जाएगी। जिससे किसानों को उनकी उपज का बाजिव भाव नहीं मिलेगा। वहीं, अधिक बारिश की स्थिति में फसल के सड़ने की आशंका बन जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय बाजरा की फसल पक कर तैयार हो चुकी है। इस समय बारिश होती है तो फसल की गुणवत्ता प्रभावित हो जाएगी। जिससे उपज का बाहव दाम नहीं मिलेगा। -पवन कुमार, किसान

आसमान में बादल छाने से डर लग रहा है कि अगर अब बारिश होती है तो बाजरा की फसल को नुकसान होगा। तेज बारिश होने पर फसल के सड़ने की आशंका बन जाएगी। - देवेंद्र कुमार, किसान
इस समय किसानों की बाजरा की फसल पक चुकी है। अगर इस समय बारिश होती है तो फसल की गुणवत्ता प्रभावित हो जाएगी। जिससे किसानों को उपज का बाजिव भाव नहीं मिल पाएग। वहीं, अगर अधिक बारिश होती है तो फसल के सड़ने की आशंका बन जाएगी। जिससे किसानों का काफी नुकसान हो जाएग। - डॉ0 ऐके सिंह, कृषि वैज्ञानिक हाथरस


धान की पौध लगाने वाले किसानों को बूंदाबादी से राहत
किसानों द्वारा इस समय अपने खेतों में धान की पौध तैयार की जा रही है। मानसून के आने से इन किसानों को काफी राहत है। किसानों को धान की पौध लगाने में काफी सहूलियत मिलेगी। धान की पौध हल्की बारिश होने के कारण अच्छी तरह से तैयार हो सकेगी।इस बारिश के बाद किसानों को  धान की रोपाई करने में आसनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed