फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   clerk who came to stop the transfer had to apologize

Hathras News: शासनादेश लेकर रूकवाने गया तबादला, सीएमओ ने उल्टे लिपिक से मांग लिया स्पष्टीकरण, मांगनी पड़ी माफी

Sat, 09 Sep 2023 10:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 09 Sep 2023 10:21 PM IST
सार

बीते दिनों एक लिपिक का सीएमओ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए तबादला किया था। बताया जाता है कि तबादला रुकवाने के लिए लिपिक एक शासनादेश लेकर सीएमओ के पास पहुंच गया और तबादले की कार्रवाई को नियम विरुद्ध बताने लगा। तबादला तो रुका नहीं, उल्टा लिपिक से स्पष्टीकरण तलब कर लिया गया।

विज्ञापन
clerk who came to stop the transfer had to apologize
हाथरस सीएमओ डॉ मंजीत सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के स्वास्थ्य विभाग में तैनात लिपिक स्थानांतरण होने के बाद तबादला रुकवाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) के सामने शासनादेश लेकर पहुंच गया। तबादला तो नहीं रुका, लेकिन सीएमओ ने उल्टे लिपिक से स्पष्टीकरण तलब कर लिया। नतीजा, लिपिक को माफी मांगनी पड़ी। 

विज्ञापन


अधिकारी व कर्मचारी के बीच हुए विवाद के बाद से माहौल लगातार गर्म बना हुआ है। बीते दिनों एक लिपिक का सीएमओ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए तबादला किया था। बताया जाता है कि तबादला रुकवाने के लिए लिपिक एक शासनादेश लेकर सीएमओ के पास पहुंच गया और तबादले की कार्रवाई को नियम विरुद्ध बताने लगा। 
विज्ञापन


तबादला तो रुका नहीं, उल्टा लिपिक से स्पष्टीकरण तलब कर लिया गया। लिपिक को जब अपनी गलती का अहसास हुआ तो उसने तुरंत ही सीएमओ से माफी मांग ली। जिसके बाद बाबू का सीएमओ ऑफिस से सीएचसी सासनी जाने का रास्ता साफ हो गया है। मामला चर्चा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed