{"_id":"6a88bf5d62c4e83e2a0075f8","slug":"cleanliness-will-be-monitored-via-120-cctv-cameras-hathras-news-c-56-1-hts1004-153118-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 120 सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी सफाई पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 120 सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी सफाई पर नजर
Sat, 22 Aug 2026 02:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद ने अब शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और कचरा फेंकने वालों पर नकेल कसने की योजना तैयार की है। इसके तहत अब शहर के मुख्य चौराहों और बाजारों में कुल 120 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों से वार्ड में सफाई कर्मियों के कार्य व कूड़ा वाहनों नियमित उठान पर भी नजर रखी जाएगी।
योजना के मुताबिक नगर पालिका क्षेत्र के 35 वार्डों में 30 प्रमुख स्थलों को चिह्नित किया गया है। इन सभी स्थानों पर सुरक्षा और निगरानी के मानकों को ध्यान में रखते हुए चार-चार सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे, जिससे कुल कैमरों की संख्या 120 हो जाएगी। ये कैमरे न केवल सार्वजनिक स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी करेंगे, बल्कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबंद बनाएंगे।
कंट्रोल रूम से होगी सीधी मॉनिटरिंग
इन सभी कैमरों के संचालन और निगरानी के लिए नगर पालिका परिसर में ही एक आधुनिक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। इसके जरिये कर्मचारी शहर के विभिन्न हिस्सों में होने वाली गतिविधियों पर लाइव नजर रखेंगे। यदि कोई व्यक्ति सड़क पर कचरा फेंकता है या सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतता है तो उस पर तुरंत नियमानुसार कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
शासन को भेजा गया प्रस्ताव
इस महत्वाकांक्षी योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए नगर पालिका द्वारा लगभग एक करोड़ रुपये का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन की स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। नव युग पालिका योजना के प्रस्ताव में ही इसे शामिल किया गया है। शासन से इसी सप्ताह प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है।
लोगों को मिलेंगी ये मुख्य सुविधाएं
स्वच्छता में सुधार : प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों की पहचान करना आसान होगा।
सुरक्षा कवच : असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगेगी, जिससे महिलाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा पुख्ता होगी।
सुगम ट्रैफिक और निगरानी : शहर के मुख्य मार्गों पर जाम और अन्य व्यवस्थाओं को सुधारने में भी यह तकनीक मददगार साबित होगी।
शहर के विकास के लिए कई कार्य प्रस्तावित हैं। आने वाले समय में शहर की सूरत बदली नजर आएगी। शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। सीसीटीवी के जरिये सफाई व्यवस्था की निगरानी आसान होगी। साथ ही सुरक्षा का दायरा बढ़ेगा।
-रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद हाथरस