फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cleaning of overhead tanks

Hathras: जागी नगर पालिका, अब होगी 11 ओवरहेड टैंकों की सफाई, लीकेज ठीक करने उतरी टीम

Fri, 09 Jan 2026 02:52 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 09 Jan 2026 02:52 AM IST
सार

हाथरस नगर पालिका परिषद के शहर में 11 ओवरहेड टैंक है। शहर के चारों ओर बने इन टैंकों से 38 हजार कनेक्शनों को पानी दिया जा रहा है। इन ओवरहेड टैंक को सात सीडब्ल्यूआर से पानी मिलता है। इन टैंकों की पिछले एक साल से सफाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
Cleaning of overhead tanks
शहर के मोहल्ला रमनपुर स्थित पानी की टंकी - फोटो : संवाद

विस्तार

इंदौर में दूषित पेयजल से हुई हृदयविदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। घटना के डर से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हाथ-पैर मारे जा रहे हैं। लीकेज ठीक करने के साथ ही अब एक साल बाद शहर के ओवरहेड टैंक व क्लीन वाटर रिजर्वायर (सीडबल्यूआर) की पालिका को सुध आई है। 

विज्ञापन


कार्रवाई के डर से आनन-फानन टेंडर निकाले जा रहे हैं, जिससे समय रहते इनकी सफाई कराई जा सके। हाथरस नगर पालिका परिषद के शहर में 11 ओवरहेड टैंक है। शहर के चारों ओर बने इन टैंकों से 38 हजार कनेक्शनों को पानी दिया जा रहा है। इन ओवरहेड टैंक को सात सीडब्ल्यूआर से पानी मिलता है। 
विज्ञापन


इन टैंकों की पिछले एक साल से सफाई नहीं हुई है। पालिका का दावा है कि पिछले वर्ष जनवरी से मार्च तक इन टैंकों की सफाई हुई थी। नियमानुसार इन टैंकों की नियमित अंतराल पर सफाई और क्लोरीनेशन होना अनिवार्य है, ताकि जनता को शुद्ध पेयजल मिल सके। इंदौर की घटना के बाद शासन की सख्ती को देखते हुए अब पालिका प्रशासन ने आनन-फानन सफाई का टेंडर निकाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लीकेज ठीक करने उतरी टीम

 टैंक की गंदगी के साथ अभी लीकेज की समस्या दूर नहीं हुई है। शनिवार से नगर पालिका की टीम इस काम में लगी हुई है। बृहस्पतिवार को सर्कुलर रोड पर पांच कनेक्शन बंद किए गए और इन्हें दूसरे कनेक्शन दिए गए। यह क्रम अभी जारी है। शहर की कई गलियों में अभी पाइपलाइन नाले-नालियों से होकर गुजर रही हैं। इसके लिए बृहस्पतिवार को भी नगर पालिका ने मुनादी कराई और क्षतिग्रस्त कनेक्शन की जानकारी देने की अपील की। 

टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही ओवरहेड टैंक व सीडब्ल्यूआर की सफाई कराई जाएगी। क्षतिग्रस्त कनेक्शन ठीक किए जा रहे हैं। फिलहाल 90 फीसदी तक शिकायतें दूर कर दी गईं हैं। टीमें लगी हुईं हैं। -रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका हाथरस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed