फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   cleaner absconded with a truck loaded with bikes

Hathras News: क्लीनर के हाथ चालक सोंप गया बाइकों से लदा ट्रक, वह उसे ले उड़ा, मुकदमा दर्ज

Thu, 17 Aug 2023 07:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 17 Aug 2023 07:27 PM IST
सार

15 अगस्त को हाथरस रोड स्थित चौधरी ढाबा पर रात्रि 12 बजे ट्रक को क्लीनर सागर उर्फ जहरीला के सुपुर्द करके वह अपने गांव नगला दली चला गया। अगले दिन 16 अगस्त को सुबह करीब 11:30 बजे लौटा तो क्लीनर बिना बताए ट्रक को माल सहित लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन
cleaner absconded with a truck loaded with bikes
सादाबाद थाना - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सादाबाद के हाथरस रोड स्थित होटल पर बाइकों से लदी गाड़ी को लेकर क्लीनर फरार हो गया। इस मामले में चालक ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गांव नगला दली निवासी श्यामवीर सिंह पुत्र भगवान सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि वह गाड़ी संख्या आरजे 9 जीबी-5998 पर चालक है, जबकि सागर उर्फ जहरीला निवासी रूंसी डिबाई जिला बुलंदशहर क्लीनर है। 14 अगस्त को पंतनगर से गाड़ी में प्लेटिना व पल्सर मोटरसाइकिल लादकर वह मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जा रहे थे। 15 अगस्त को हाथरस रोड स्थित चौधरी ढाबा पर रात्रि 12 बजे ट्रक को क्लीनर सागर उर्फ जहरीला के सुपुर्द करके वह अपने गांव नगला दली चला गया। 
विज्ञापन


अगले दिन 16 अगस्त को सुबह करीब 11:30 बजे लौटा तो क्लीनर बिना बताए ट्रक को माल सहित लेकर फरार हो गया। तलाश करने पर उसका कोई पता नहीं चला है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गाड़ी को संभल में पकड़ लिया है। इसमें 41 बाइक लदी हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed