{"_id":"671446ee0f41d290170892d4","slug":"class-six-student-missing-possibility-of-kidnapping-hathras-news-c-63-1-sali1025-102244-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कक्षा छह का छात्र लापता, अपहरण की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कक्षा छह का छात्र लापता, अपहरण की आशंका
Sun, 20 Oct 2024 05:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
नगर की भूतेश्वर कॉलोनी निवासी एक छात्र शनिवार को लापता हो गया। परिजनों ने कोतवाली में अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कॉलोनी निवासी यश कौशिक पुत्र अंशुल कौशिक नगर के एपीएस स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे वह घर से स्कूल के लिए निकला और छुट्टी होने पर घर नहीं लौटा। परिजनों ने स्कूल में जाकर पता किया तो पता हुआ कि वह स्कूल पहुंचा ही नहीं है। परिजनों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में वह वह मोहल्ले के ही एक लड़के के साथ जीटी रोड पर खड़ी स्कूल बस की तरफ जाता दिखाई दे रहा है, लेकिन वह बस में नहीं बैठा। दूसरी बस आई तो उसमें बैठकर चला गया।
उसके बाद उसका कुछ पता नहीं लगा। इस संबंध में किशोर के पिता अंशुल कौशिक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ श्यामवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस किशोर की तलाश कर रही है। सभी जगह उसके फोटो और विवरण भेज दिया गया है।