{"_id":"603be3528ebc3ee6487f03f9","slug":"class-nursery-to-five-class-will-reopen-hathras-news-ali257465270","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से गुलजार होंगे पांचवी तक के स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से गुलजार होंगे पांचवी तक के स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
आज से जिले भर के परिषदीय, माध्यमिक व सीबीएसई के कक्षा एक से पांचवीं तक के स्कूल खुलेंगे। रविवार को स्कूलों में कोरोना के नियमों का पालन कराते हुए स्कूलों को खोले जाने की तैयारी की गई। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के करीब एक हजार से अधिक प्राथमिक स्कूल हैं, जिनमें एक साल से बच्चे नहीं आए, इसी प्रकार सीबीएसई के स्कूलों में भी पांचवीं तक के बच्चे नहीं आ रहे थे।
अब सोमवार से फिर से इन स्कूलों में बच्चे खेलते-कूदते नजर आएंगे। बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि आज से सभी कक्षा एक से पांचवीं तक के स्कूल खुलेंगे। कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए स्कूल खोले जाने के निर्देश शासन के आदेशानुसार दिए गए हैं। सभी स्कूल संचालकों को इन नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।