{"_id":"634c5ca4a985d832c4799f44","slug":"clashes-broke-out-between-people-of-two-communities-police-reached-hathras-news-ali302806970","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो समुदायों के लोगों में हुई झड़प, पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो समुदायों के लोगों में हुई झड़प, पहुंची पुलिस
विज्ञापन
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नाई का नगला में शनिवार की देर रात्रि को झगड़े के बाद जानकारी करती ?
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली सदर क्षेत्र के नाई का नगला में दो समुदाय के युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के लोग एकत्रित हो गए और उनके बीच मारपीट होने लगी। सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया।
शहर के मोहल्ला नाई का नगला निवासी अफजल ने बताया कि उसका भाई शनिवार की देररात को बाइक लेकर जा रहा था। तभी बाइक मोहल्ले के युवक की बाइक से टकरा गई। इस दौरान युवक भाई से झगड़ा करने लगा। झगड़ा देखकर अफजल आया तो एक युवक ने मारपीट कर उसके भाई को घायल कर दिया गया।
पुलिस ने घायल का उपचार जिला अस्पताल में कराया। पुलिस ने मोहल्ले के ही इरफान, सोनू शर्मा, नितेश बघेल, मुन्नालाल, शाहरुख सहित छह लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि बाइक टकराने को लेकर विवाद व मारपीट हुई थी। छह लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है।