{"_id":"5e08fd5b8ebc3e87943c194b","slug":"civic-protest-for-electricity-shaphu-news-ali222694779","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की कटौती को लेकर ग्रामीणों ने गुतहरा बिजली घर का घेराव कर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की कटौती को लेकर ग्रामीणों ने गुतहरा बिजली घर का घेराव कर की नारेबाजी
विज्ञापन
गुतहरा बिजली घर का घेराव करते ग्रामीण।
- फोटो : SHAPHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ( हाथरस)।
बिजली की अघोषित कटौती से आक्रोशित गुतहरा, मीरपुरा, सिखरा, नगला ब्राह्मण, नगला बंजारा, नगला परसू, करकौली, गढ़ी भूपचंद्र, नगला पचौरी एवं नगला जसूआ सहित लगभग दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने गुतहरा बिजली घर का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने नारेबाजी भी की।
ग्रामीणों को कहना है कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 18 घंटे बिजली की सप्लाई देने के आदेश दिए हैं। हमारे गांव तो टीटीजेड के अंतर्गत आते हैं जिसके लिए 24 घंटे विद्युत देने के आदेश माननीय उच्च न्यायालय ने दिए है। इस फीडर के अंतर्गत आने वाले गांवों में अघोषित बिजली कटौती चल रही है। इस समय जाड़े के कारण फसलों में पानी देने का काम चल रहा है। इधर, बिजली वाले फॉल्ट के बहाने बिजली काटने में लगे रहते है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि क्षेत्र में बिजली की सप्लाई ठीक तरह से नहीं की तो वे सभी सड़क पर उतरने एवं बिजली विभाग के अफसरों एवं कर्मचारियों का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी। विरोध प्रदर्शन करने वालों में पवन सिसौदिया, प्रेमवीर शाह, घीया बाबा, राम अवतार, पप्पू शाह, जय सिंह, विशाल उपाध्याय आदि लोग शामिल थे।