फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cities will campaign for cleaning

शहरों में सफाई के लिए चलेगी मुहिम

Sat, 02 Apr 2016 11:55 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। जिले के सभी निकाय क्षेत्रों के चयनित वार्डों में अगले माह से साफ-सफाई की मुहिम चलाई जाएगी। डीएम ने सभी निकाय अधिकारियों को वार्ड चयनित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खुले में शौच की प्रथा को समाप्त करने के लिए शासन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन योजना की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि निकाय क्षेत्रों में कोई भी परिवार शौचालय विहीन नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने निकाय अधिकारियों से कहा कि वे सेवाभाव से अपने दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ समाज के उपेक्षित, कमजोर वर्ग के लोगों के प्रति संवेदनशील होकर उन्हें सुविधाएं मुहैया कराने को तवज्जो दें।
विज्ञापन

डीएम अविनाशकृष्ण सिंह ने जिले के समस्त नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों एवं संबंधित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करके निकाय क्षेत्रों में समुचित साफ-सफाई पर जोर दिया। 
विज्ञापन



निकाय क्षेत्रों में करें वार्डों का चयन
डीएम ने नगर पालिका हाथरस में तीन वार्ड, नगर पालिका सिकंदराराऊ में दो और प्रत्येक नगर पंचायत में एक-एक वार्ड का चयन निकाय अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्यों की सहमति से करने के लिए निकाय अधिकारियों को निर्देश दिए और कहा कि निकाय क्षेत्रों में स्कूल, अस्पताल, बस स्टैंड या अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थल वाले वार्डों के चयन को प्राथमिकता दी जाए। डीएम ने सभी निकाय क्षेत्रों में सफाई, गंदगी के डिस्पोजल और डंपिंग व्यवस्था के बारे में पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन



डंपिंग क्षेत्रों के बारे में मांगी रिपोर्ट
सभी निकाय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तत्काल अपने-अपने क्षेत्र के डंपिंग क्षेत्र का मुआयना करके रविवार को वाट्स एप पर फोटो पोस्ट करते हुए वस्तुस्थिति के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने नाले-नालियों की सफाई के साथ अतिक्रमण हटाने के लिये प्रभावी रणनीति बनाने के लिए भी निकाय अधिकारियों को हिदायत दी।


खुले में शौच की प्रथा को रोकें
हाथरस। खुले में शौच की प्रथा को समाज के लिये  कलंक बताते हुए निकाय अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छ भारत मिशन योजना से निकाय क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार में व्यक्तिगत शौचालय की सुविधा की व्यवस्था के साथ ही सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी परिवार के बच्चे, महिला या वृद्ध लोग शौच के लिए खुले स्थान में नहीं जाएं। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण के लिए लाभार्थियों को क्रमश: चार-चार हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है। 


लापरवाही बरतने पर होगा कड़ा एक्शन
उन्होंने सभी निकाय क्षेत्रों में शौचालयों के लिए समयबद्ध सर्वे करने, अब तक प्राप्त आवेदन पत्रों में पात्र लोगों का चयन करने 30 अप्रैल तक कंप्यूटर में आनलाइन अपलोड करने के अलावा क्षेत्रीय लोगों से नए प्रार्थना प्राप्त करने के लिए निकाय अधिकारियों को निर्देश दिये। निकाय कर्मियों की जिम्मेदारी तय करने के लिये अधिशासी अधिकारियों को हिदायत दी और स्पष्ट कहा कि जनहित के कार्य में लापरवाही बरतने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ा एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने निकाय क्षेत्रों में जीर्ण-शीर्ण हालात वाले कम्युनिटी और पब्लिक टॉयलेट के पुनरुद्धार करने के लिए  अधिकारियों को हिदायत दी।


छह लाख पौधों के लिए चुनें स्थान
डीएम ने माह जुलाई में एक दिन में सर्वाधिक पौधरोपण करने के मुख्यमंत्री के ’क्लीन यूपी, ग्रीन यूपी’ प्राथमिकता वाले प्रस्तावित अभियान को पूरा करने के लिए जिले में छह लाख पौधरोपण के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए निकाय क्षेत्रों में उपयुक्त स्थलों का चयन और समय से प्रभावी कार्ययोजना बनाने के बारे में समस्त निकाय अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिये। उन्होंने शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए सभी निकायों में निकाय के ऑपरेटिंग बजट में दो प्रतिशत धन पौधरोपण के लिये आरक्षित करने के बारे में निकाय अधिकारियों को निर्देश दिये।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed