फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Churning on the next five-year work plan

अगले पांच साल की कार्य योजना पर हुआ मंथन

Mon, 08 Jul 2019 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Churning on the next five-year work plan
अगले पांच साल की कार्य योजना पर हुआ मंथन
विज्ञापन

आत्मा योजना की बैठक में कृषि योजनाओं पर की गई चर्चा
बैठक में शामिल हुए संयुक्त कृषि निदेशक अलीगढ़ मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजनांतर्गत रणनीतिक अनुसंधान एवं प्रसार योजना के पुनरीक्षण के लिए शासन द्वारा नामित अधिकारी जेडी कृषि अलीगढ़ डॉ. सत्यवीर सिंह की अध्यक्षता में उप कृषि निदेशक कार्यालय के सभागार में बैठक हुई।
उप कृषि निदेशक एचएन सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीपी सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (मत्स्य) अनिल कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी इंद्रसेन नाथ, फसल सुरक्षा अधिकारी यतेंद्र सिंह, डीएचओ जीपी सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसआर सिंह एवं क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
विज्ञापन

एसआरईपी पुनरीक्षण का उद्देश्य जिले की परिस्थितियों के अनुरूप कृषि एवं सहयोगी विभागों की आगामी पांच वर्ष के लिए योजना तैयार करना है। इसे लेकर सभी सहयोगी विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की रणनिति पर विचार-विमर्श किया, जिससे किसान की आय निर्धारित समयावधि में दोगुनी की जा सके। जेडी द्वारा क्षेत्रीय किसानों/परिस्थितियो/संसाधनों एवं भूमि के प्रकार के अनुसार मुख्य बिंदु तैयार करने के सभी को निर्देश दिए। कृषि विज्ञान केंद्र से अपेक्षा की गई कि अनुसंधान के क्षेत्र के विषय में इस जनपद को क्या आवश्यकता है, का पता कर एसआरईपी में सम्मलित कराएं। योजना प्रभारी डॉ. हरिओम शर्मा ने पूर्व गठित एसआरईपी पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed