फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Chinese donation craze today Kauravas

आज भी चीनी के करवों के दान का क्रेज

Mon, 17 Oct 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Mon, 17 Oct 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Chinese donation craze today Kauravas
करवा चौथ के लिए चीनी के करवे तैयार करते कारीगर। - फोटो : amar ujala
सुहाग की सलामती के लिए महिलाएं करवा चौथ का पर्व मनाती हैं। करवा चौथ पर हर वर्ष चीनी से बने करवे की डिमांड बढ़ रही है। महिलाएं करवा चौथ के दिन चीनी से बने करवों को अपनी मान्यों को दान करती हैं।
विज्ञापन


यह माना जाता है कि चीनी से बने करवों को दान करने से जीवन में मिठास आती है और परिवार में सुख शांति बनी रहती है। सुहागिनें मिट्टी से बने करवों में जल भरकर चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं तो चीनी से बने करवों में मखाने, किसमिस, बादाम और काजू सहित अन्य मेवा भरकर अपनी सास और जेठानी आदि को मंसती हैं।
विज्ञापन


चीनी के करवे बाजार में क्रमश: 15, 20 और 25 रुपये के अलग-अलग साइज में बिक रहे हैं। नवविवाहिता महिलाओं का पहला त्योहार होने पर चीनी से बने करवे भेजे जा रहे हैं। शहर के बाजारों में करवों की दुकानें सजी हुई हैं। करवे तैयार कराने के लिए दुकानदार दिन और रात की शिफ्ट में कारीगरों से काम करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी से बने करवे को महिलाएं मंसने के लिए अधिक पसंद करती हैं। हर वर्ष चीनी, कोयला, लकड़ी व मजदूरी के पैसे बढ़ने के कारण करवे के मूल्यों में वृद्धि करनी पड़ी है।
- विनोद कुमार, दुकानदार, घंटाघर

करवा चौथ पर हर वर्ष चीनी का करवा दान करती हूं। बाजार से करवा खरीदे हैं। दो-चार रुपये महंगा है पर कोई फर्क नहीं पड़ता। बल्कि करवों की जरूरत हर साल बढ़ती रहती है।
- रानी, गृहणी।

करवा चौथ पर चीनी से बने करवे दान करना विशेष महत्व रखता है। सुना है चीनी का करवा दान करने से परिवार में सुख शांति आती है। हर साल चीनी के करवा मंसती हूं।
- कोमल, गृहणी।

पति की दीर्घायु के लिए 19 अक्तूबर को सुहागिनें करवाचौथ का निर्जल व्रत रखेंगी। इस दिन किए जाने वाले सोलह श्रंगार के लिए महिलाओं में विशेष उत्साह नजर आ रहा है।


महिलाओं ने बाजार से जरूरी सामान के   साथ कपड़ों व सौंदर्य प्रसाधन की खरीदारी करना  शुरू कर दिया है। बाजारों में सुबह से खरीदारों की चहलकदमी शुरू हो गई। साज शृंगार की वस्तुओं   की दुकानों से लेकर साड़ी और रेडीमेड गारमेंटस   की दुकानों पर सुबह से देर रात तक महिलाओं की खासी भीड़  रही।

इसके अलावा ब्यूटी पार्लरों पर बुकिंग कराई गई। महिलाओं ने बाजार में सोने के आभूषण तो खरीदे ही वहीं आर्टिफिशियल ज्वैलरी की दुकानों खासा भीड़ नजर आई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed