फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Child Protection Commission Chairman Dr Devendra Sharma reached Hathras

कृतार्थ की हत्या: बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष ने किया स्कूल का मुआयना, परिजनों से मिले, उठी सीबीआई जांच की मांग

Sat, 28 Sep 2024 11:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 28 Sep 2024 11:44 PM IST
सार

डीएल पब्लिक स्कूल के कक्षा दो के छात्र कृतार्थ की हत्या के मामले का राष्ट्रीय बाल सरंक्षण आयोग ने संज्ञान लिया था। आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने गांव तुरसेन पहुंचकर कृतार्थ के परिजनों से वार्ता की और पूरी घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
Child Protection Commission Chairman Dr Devendra Sharma reached Hathras
अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा के गले लगकर रोता पिता श्रीकृष्ण - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने गांव तुरसेन पहुंचकर मृतक कृतार्थ के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने गांव रसगवां स्थित डीएल पब्लिक स्कूल का मुआयना किया। अध्यक्ष ने कहा कि सभी विद्यालयों के मानकों की जांच कराई जाएगी। इसके लिए समिति का गठन करने के आदेश दिए गए हैं। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि डीएल पब्लिक स्कूल के कक्षा दो के छात्र कृतार्थ की हत्या के मामले का राष्ट्रीय बाल सरंक्षण आयोग ने संज्ञान लिया था। आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने गांव तुरसेन पहुंचकर कृतार्थ के परिजनों से वार्ता की और पूरी घटना की जानकारी ली। कृतार्थ के पिता श्रीकृष्ण ने कहा कि सोची-समझी साजिश के तहत उनके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने इसकी सीबीआई से जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह तांत्रिक क्रियाओं से जुड़ा मामला नहीं है। पुलिस ने इसका गलत खुलासा किया है। अध्यक्ष ने श्रीकृष्ण को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अध्यक्ष डीएल पब्लिक स्कूल और उसके छात्रावास के हॉल में गए। यहां उन्होंने सभी कक्षों का भ्रमण किया। हॉल में कृतार्थ के सोने के बिस्तर, किचिन आदि व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने कहा कि अगर यह तंत्र-मंत्र की घटना है तो निंदनीय है। बच्चे की हत्या हुई है, इस मामले की जांच कराई जाएगी। जांच इस तरह होगी कि जो भी दोषी हैं, उन्हें सजा मिल सके। अध्यक्ष ने कहा कि बच्चे के पिता ने कहा है कि उनके पुत्र की हत्या किस वजह से हुई है, यह पता करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed