फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Child falls ill after taking expired medicine; commotion at the hospital.

Hathras News: एक्सपायरी डेट की दवा से बच्चे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हंगामा

Wed, 08 Jul 2026 01:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Child falls ill after taking expired medicine; commotion at the hospital.
बच्चे के परिजन के साथ धरना-प्रदर्शन करते किसान संगठन के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Samvad
हसायन के सरकारी अस्पताल में एक्सपायरी डेट की दवाएं दी जा रही हैं। ऐसी ही दवा दिए जाने से एक माह के मासूम बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। जिससे गुस्साए परिजनों ने मंगलवार को हसायन सीएचसी में धरना देकर हंगामा कर दिया। जांच-कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

शैंकी कुमार निवासी गांव इटर्नी ने बताया कि उनके भाई शनि कुमार अपने एक माह के बेटे जय को सोमवार शाम चार बजे बुखार की दवा दिलवाने अस्पताल पहुंचे। वहां तैनात चिकित्सक व फार्मासिस्ट ने पेरासिटामोल सिरप दे दिया। बच्चे को दवा पिलाई तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसने उल्टी करना शुरू कर दिया। सिरप पर अंकित दिनांक को देखा तो पता चला कि दवा चार अप्रैल 2026 में ही एक्सपायर हो चुकी है। अस्पताल पहुंच कर शिकायत की तो चिकित्सक व फार्मासिस्ट ने अभद्रता की।
विज्ञापन

मंगलवार को परिजन किसान संगठन के पदाधिकारियों के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच करने की मांगकर धरने पर बैठ गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.प्रकाश मोहन निमेष ने समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी व किसान संगठन के पदाधिकारी के बीच नोकझोंक हुई। चिकित्सक व फार्मासिस्ट को हटाए जाने की मांग की गई। एसीएमओ डॉ.एमआई आलम ने बताया कि एक्सपायरी डेट की दवा दे दी थी। बच्चे को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पूरे मामले की जांच व उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed