फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Child dies after getting stuck between tractor and trolley

Hathras: ट्रैक्टर और ट्राली के बीच फंसकर छह वर्ष के बालक की मौत, दो बहनों ने खोया भाई, परिवार में छाया मातम

Sun, 27 Apr 2025 02:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 27 Apr 2025 02:14 PM IST
सार

बालक ट्रैक्टर पर बैठा था। जैसे ही ट्रैक्टर चला बालक नीचे गिर गया। बालक ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच फंसकर घायल हो गया। बच्चे को परिजन अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। उसे याद करके उसकी दो बहनों के आंसू नहीं रूक रहे।

विज्ञापन
Child dies after getting stuck between tractor and trolley
ध्रुव उर्फ अंशु - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव कानऊ में एक छह वर्षीय मासूम बालक ट्रैक्टर और ट्राली में फंसने से घायल हो गया। परिजन उसे अलीगढ़ के निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों में रोना बिलखना शुरू हो गया।

विज्ञापन


गांव कानऊ निवासी नारायण हरि का छह वर्षीय मासूम पुत्र ध्रुव उर्फ अंशु 26 अप्रैल को ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था। ट्रैक्टर चलने के दौरान हलचल होते ही ध्रुव ट्रैक्टर से असंतुलित होकर गिर गया। वह ट्रैक्टर और ट्राॅली के बीच फंसकर बुरी तरह से घायल हो गया। बालक के रोने की आवाज सुनकर परिजन दौड़ पड़े। 
विज्ञापन


उसे उपचार के लिए हसायन के चिकित्सक के पास लेकर गए, मगर हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। परिजन उसे एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने ध्रुव को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में रोना बिलखना शुरू हो गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक बालक तीन भाइयों में एक था। दो बहनें है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed