फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Child died after falling into a pit filled with water

Hathras News: ईंट-भट्ठे पर खेल रहा था मासूम, पानी से भरे गड्ढे में गिरकर हुई मौत

Sun, 19 Mar 2023 11:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 19 Mar 2023 11:06 PM IST
सार

बारिश से भट्ठे पर एक गड्ढे में पानी भर गया। चार वर्षीय मासूम ईंट-भट्ठे पर ही खेल रहा था। अचानक वह पानी भरे गड्ढे में जा गिरा और डूबने लगा। परिजनों ने लोगों की मदद से किसी तरह उसे गड्ढे से बाहर निकाला, पर वह मर चुका था।

विज्ञापन
Child died after falling into a pit filled with water
बच्चे की मौत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

थाना हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास रोड पर गांव नगला बीसैया के निकट रविवार को ईंट-भट्ठे पर खेल रहा एक मासूम पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। परिजनों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मूल रूप से बिहार निवासी सुजीत इगलास रोड पर गांव नगला बीसैया के निकट स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है। वह अपने परिवार के साथ ईंट-भट्ठे पर ही रहता है। शनिवार देर रात हुई बारिश से भट्ठे पर एक गड्ढे में पानी भर गया। रविवार को सुजीत का चार वर्षीय बेटा सत्यम ईंट-भट्ठे पर ही खेल रहा था। अचानक वह पानी भरे गड्ढे में जा गिरा और डूबने लगा। परिजनों ने लोगों की मदद से किसी तरह उसे गड्ढे से बाहर निकाला।
विज्ञापन


बेहोशी की हालत में उसे उपचार के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed